आमिर खान स्टारर सितारे ज़मीन पर को देख इंप्रेस हुए सचिन तेंदुलकर, दिया अपना रिव्यू

Edited By Updated: 19 Jun, 2025 01:38 PM

sachin tendulkar was impressed after watching sitare zameen par

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे।

मुंबई। बस एक दिन बाकी है 'सितारे ज़मीन पर' के लिए और एक्साइटमेंट अपने चरम पर है। 'तारे ज़मीन पर' के स्पिरिचुअल सीक्वल को लेकर ट्रेलर और गानों ने लोगों की दिलचस्पी बनाए रखी है। अब जब फिल्म कल रिलीज हो रही है, तो इसका पहला रिव्यू आ चुका है और वो भी खुद सचिन तेंदुलकर से।

सचिन तेंदुलकर ने ‘सितारे ज़मीन पर’ देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया। उन्होंने कहा, “फिल्म बहुत अच्छी लगी। ये ऐसी मूवी है जिसमें आप टीम सितारे के साथ हँसते भी हो और रोते भी हो। मैंने हमेशा कहा है कि स्पोर्ट्स में सिखाने की ताकत होती है – इस फिल्म में भी इतने सारे मैसेज मिलते हैं। ये सबको साथ लाने का काम करती है। मैं सभी एक्टर्स को बिग थम्स अप देता हूँ, बहुत अच्छा काम किया है। वेरी वेल डन और ऑल द बेस्ट।”

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!