क्या फिर साथ आए Smriti Mandhana-Palash Muchhal ? फैमिली संग दिखे तो तेज हुई शादी की चर्चा !

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 11:38 AM

smriti mandhana relationship

Mumbai : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana और म्यूजिक कंपोजर Palash Muchhal की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन ऐन मौके से पहले आई खबरों ने फैंस को चौंका दिया था। शुरुआत में कहा गया कि शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई है...

Mumbai : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana और म्यूजिक कंपोजर Palash Muchhal की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन ऐन मौके से पहले आई खबरों ने फैंस को चौंका दिया था। शुरुआत में कहा गया कि शादी कुछ समय के लिए टाल दी गई है लेकिन जल्द ही उनके रिश्ते के टूटने की चर्चाएं तेज हो गईं।

Smriti Mandhana Relationship

इतना ही नहीं, पलाश पर स्मृति को धोखा देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। वहीं, स्मृति को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। हालांकि, इन सबके बीच स्मृति ने कभी भी इस मामले पर खुलकर कुछ नहीं कहा, जबकि पलाश लगातार इन आरोपों को बेबुनियाद बताते रहे।

अब हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को लगने लगा है कि शायद दोनों के बीच सबकुछ फिर से ठीक हो रहा है।

Smriti Mandhana Relationship

दरअसल, इस वीडियो में पलाश की बहन Palak Muchhal, स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर Mithoon साथ नजर आ रहे हैं। ये सभी मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए गए।

वीडियो में खास बात ये रही कि पलक मुच्छल, स्मृति के पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिखीं। इस दृश्य ने लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ लोग इसे दोनों परिवारों के बीच सब कुछ सामान्य होने का संकेत मान रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि स्मृति और पलाश के बीच पैचअप हो चुका है। वहीं, कुछ यूजर्स यह भी दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो पुराना हो सकता है।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर दोनों में से किसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस जरूर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि यह जोड़ी फिर से साथ नजर आए।


Smriti Mandhana Relationship

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!