लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई बड़ी चूक...हुआ कुछ ऐसा, चिल्लाते हुए स्टेज से उतरीं Sunanda Sharma

Edited By Updated: 05 Apr, 2026 01:53 PM

sunanda sharma stage incident

Sunanda Sharma stage incident : पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा गाजियाबाद में आयोजित एक कॉलेज इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं। वह अपने सुपरहिट गानों Jaani Tera Naa और Pagal Nahi Hona पर शानदार परफॉर्मेंस दे रही थीं। इस दौरान उन्होंने सफेद टी-शर्ट और बैगी...

Sunanda Sharma stage incident : पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा गाजियाबाद में आयोजित एक कॉलेज इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं। वह अपने सुपरहिट गानों Jaani Tera Naa और Pagal Nahi Hona पर शानदार परफॉर्मेंस दे रही थीं। इस दौरान उन्होंने सफेद टी-शर्ट और बैगी जींस पहनी हुई थी और बीच-बीच में दर्शकों से बातचीत भी कर रही थीं, जिससे माहौल काफी उत्साहित हो गया था।

Sunanda Sharma

परफॉर्मेंस के बीच अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज पर चढ़ गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सीधे सुनंदा शर्मा के पास पहुंच गया और उनके पैर छूने की कोशिश करने लगा। यह सब इतना अचानक हुआ कि सिंगर घबरा गईं और जोर से चिल्लाते हुए तुरंत स्टेज से नीचे उतर गईं।

घटना के बाद भी युवक कुछ समय तक स्टेज पर खड़ा रहा और कैमरे की ओर पोज देता दिखाई दिया। बाद में सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक उसी कॉलेज का छात्र है, जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गाजियाबाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

Sunanda Sharma

इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं। उनकी टीम ने सुरक्षा कारणों से शो को बीच में ही रद्द करने का फैसला लिया। हालांकि कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने बार-बार शो जारी रखने की मांग की, लेकिन कॉन्सर्ट दोबारा शुरू नहीं हो सका। शो रद्द होने से कई छात्र निराश होकर कार्यक्रम स्थल से लौटते नजर आए।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!