Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Apr, 2026 03:45 PM

Upcoming Bollywood Movies Releases : फिल्म प्रेमियों के लिए यह हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। बड़े सितारों की कई दमदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनमें थिएटर से लेकर ओटीटी तक हर प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा। अक्षय...
Upcoming Bollywood Movies Releases : फिल्म प्रेमियों के लिए यह हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। बड़े सितारों की कई दमदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनमें थिएटर से लेकर ओटीटी तक हर प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा। अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से लेकर राजकुमार राव की ‘टोस्टर’ तक, ये फिल्में दर्शकों को अलग-अलग अंदाज में मनोरंजन का डोज देने वाली हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में—
भूत बंगला (थिएटर रिलीज)
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के साथ लौट रही है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब 16 अप्रैल से इसके पेड प्रिव्यूज शुरू होंगे। फिल्म की स्टार कास्ट काफी तगड़ी है, जिसमें तबु, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।
टोस्टर (नेटफ्लिक्स)
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी पहली बार फिल्म 'टोस्टर' में साथ नजर आएगी। यह फिल्म 15 अप्रैल को सीधे नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिल्म में अभिषेक बनर्जी और अर्चना पूरन सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।
दो दीवाने शहर में (नेटफ्लिक्स)
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर में औसत प्रदर्शन के बाद, अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

मटका किंग (प्राइम वीडियो)
अगर आप क्राइम ड्रामा के शौकीन हैं, तो विजय वर्मा की 'मटका किंग' आपके लिए बेस्ट है। विजय वर्मा इसमें एक जुआ किंग के अवतार में दिखेंगे। कृतिका कामरा और गुलशन ग्रोवर स्टारर यह फिल्म 17 अप्रैल से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
अस्सी (जी5)
अनुभव सिन्हा के निर्देशन और तापसी पन्नू के दमदार अभिनय से सजी फिल्म 'अस्सी' अब ओटीटी पर आ रही है। फरवरी में रिलीज हुई इस फिल्म को अब आप 17 अप्रैल से ZEE5 पर घर बैठे देख पाएंगे।
