Edited By Mansi,Updated: 02 Mar, 2026 03:51 PM

पोस्टर में दिख रहे इस किरदार का लुक बेहद अलग और आकर्षक है। पारंपरिक पोशाक, भारी मुकुट और खास तरह की फेस पेंटिंग इसे किसी लोककथा या पौराणिक किरदार जैसा रूप देती है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 की आने वाली फिल्म ‘Dalimb’ का पहला पोस्टर सामने आते ही इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। पोस्टर में एक रहस्यमयी किरदार नजर आ रहा है, जिसका चेहरा पारंपरिक और डरावने मेकअप से ढका हुआ है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस किरदार के पीछे छिपे अभिनेता को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं।
लोककथा या पौराणिक किरदार जैसा पोस्टर
पोस्टर में दिख रहे इस किरदार का लुक बेहद अलग और आकर्षक है। पारंपरिक पोशाक, भारी मुकुट और खास तरह की फेस पेंटिंग इसे किसी लोककथा या पौराणिक किरदार जैसा रूप देती है। फिल्म का यह पोस्टर आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर इस दमदार लुक के पीछे कौन सा अभिनेता है।
View this post on Instagram
A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
सोशल मीडिया पर कई बड़े नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह चेहरा Rishab Shetty का हो सकता है, तो कुछ इसे Jaideep Ahlawat से जोड़ रहे हैं। वहीं कई लोग Jitendra Kumar, Arshad Warsi और Nawazuddin Siddiqui के नाम भी ले रहे हैं।
फिल्म के बारे में
फिल्म ‘Dalimb’ को Priya Aven ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण Tanuj Garg और Atul Kasbekar ने किया है। यह एक हिंदी ओरिजिनल फिल्म होगी, जिसे जल्द ही ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी तक फिल्म के कलाकारों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पोस्टर ने दर्शकों की जिज्ञासा को जरूर बढ़ा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस रहस्यमयी चेहरे के पीछे आखिर कौन सा अभिनेता छिपा है।