Phone Battery Tips: Smartphone में चेंज कर लें ये Settings, फिर घंटों नहीं लंबे समय तक चलेगी बैटरी

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 12:52 PM

make these changes to your smartphone and the battery will last much longer

अक्सर आप लोगों ने ऐसा देखा होगा कि जैसे- जैसे आपका फोन पुराना होता है बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। ऐसे में यूजर्स को कई बार फोन चार्ज करना पड़ता है। आपको जानकारी के लिए नई बैटरी पर पैसे खर्च करने के बजाय आप अपने फोन की कुछ खास सेटिंग्स में बदलाव...

गैजेट डेस्क: अक्सर आप लोगों ने ऐसा देखा होगा कि जैसे- जैसे आपका फोन पुराना होता है बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। ऐसे में यूजर्स को कई बार फोन चार्ज करना पड़ता है। आपको जानकारी के लिए नई बैटरी पर पैसे खर्च करने के बजाय आप अपने फोन की कुछ खास सेटिंग्स में बदलाव करके उसकी बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।

आइए जानते हैं उन आसान टिप्स और सेटिंग्स के बारे में, जो आपके फोन की बैटरी को लंबे समय तक चलाए रखेंगी

1. डिस्प्ले और स्क्रीन सेटिंग्स में करें बदलाव

फोन की स्क्रीन बैटरी की सबसे ज्यादा यूज करती है। इसलिए ब्राइटनेस को जरुरत के हिसाब से कम रखें। फोन के इस्तेमाल ने होने पर स्क्रीन को बंद ही रखें। इसके समय को 5 से 10 सेकंड पर सेट करें।

2. डार्क मोड का करें इस्तेमाल

अपने फोन में 'नाइट मोड' या 'डार्क मोड' को हमेशा ऑन रखें। इससे आपकी आंखों को आराम मिलेगी और बैटरी की बचत होगी।

3. स्क्रीन रिफ्रेश रेट को बदलें

आजकल के फोन्स में 90Hz या 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग बहुत स्मूद होती है। लेकिन यह फीचर बैटरी को बहुत तेजी से सोखता है। बैटरी बचाने के लिए सेटिंग्स में जाकर रिफ्रेश रेट को स्टैंडर्ड (60Hz) पर सेट कर दें।

4. बैकग्राउंड ऐप्स पर कंट्रोल करें

कई बार ऐप्स आपको फोन के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं,जिससे आपके फोन की बैटरी कंज्यूम होती है। ऐसे में फोन की सेटिंग्स में जाकर देखें कि कौन सा ऐप सबसे ज्यादा बैटरी ले रहा है। जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें फोन से तुरंत अनइंस्टॉल कर दें।

5. जरूरत पड़ने पर फ्लाइट मोड का उपयोग

सफर के दौरान या कम नेटवर्क वाले इलाके में फोन बार-बार सिग्नल खोजने के लिए बहुत ज्यादा पावर का इस्तेमाल करता है। अगर आपको इंटरनेट या कॉलिंग की तुरंत जरूरत नहीं है, तो फोन को 'फ्लाइट मोड' पर डाल दें। इससे बैटरी ड्रेन होना तुरंत रुक जाएगी।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!