Edited By Sahil Kumar,Updated: 18 Jun, 2026 07:01 PM

टेलीग्राम में ऐसे फीचर्स हैं, जो WhatsApp में नहीं दिए गए है, जिसके कारण ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर सरकार भारत में 22 जून तक अस्थायी रूप से टेलीग्राम को ब्लॉक किए गया है। टेलीग्राम के ब्लॉक होने के बाद लोगों के मन में ये सवाल उठ...
नेशनल डेस्कः टेलीग्राम में ऐसे फीचर्स हैं, जो WhatsApp में नहीं दिए गए है, जिसके कारण ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर सरकार भारत में 22 जून तक अस्थायी रूप से टेलीग्राम को ब्लॉक किए गया है। टेलीग्राम के ब्लॉक होने के बाद लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि व्हाट्सऐप को ब्लॉक क्यों नहीं किया गया? आइए हम जानतें हैं कि टेलीग्राम में ऐसे कौन से फीचर्स हैं, जो WhatsApp में नहीं है।
फोन नंबर हाइड करके चैट
टेलीग्राम में यूजर्स अपना फोन नंबर छिपाकर चैट कर सकते है। टेलीग्राम में यूजर्स केवल यूजरनेम के जरिए एक-दूसरे से चैट कर सकते है, जिससे लोगों की पहचान और नंबर दोनों सुरक्षित रहते हैं। वहीं WhatsApp पर चैट करने के लिए फोन नंबर जरूरी होता है।
टेलीग्राम में बॉट्स और मिनी ऐप्स की सुविधा
टेलीग्राम में बॉट्स और मिनी ऐप्स की सुविधा मिलती है। इनकी मदद से लोग ग्रुप मैनेजमेंट, पोल, गेम्स, ऑटोमैटिक जवाब और कई अन्य काम कर सकते हैं। WhatsApp में इस तरह के फीचर्स सीमित हैं।
टेलीग्राम में बड़े ग्रुप की सुविधा
WhatsApp ग्रुप में केवल 1,024 लोगों को ही शामिल किया जा सकता है, हालांकि एक टेलीग्राम ग्रुप में 2 लाख सदस्यों को जोड़ा जा सकता है।
फाइलें शेयर करने में आसानी
टेलीग्राम में बड़ी फाइलों को भी आसानी से शेयर किया जा सकता है। फ्री यूजर्स 2GB तक और प्रीमियम यूजर्स 4GB तक की फाइल भेज सकते हैं। वहीं WhatsApp पर फाइल शेयरिंग की सीमा काफी कम है।