6 लोगों की मौत, 400 से अधिक घायल... तेज तूफान ने मचाई तबाही

Edited By Updated: 09 Nov, 2025 12:16 AM

6 people died more than 400 injured  strong storm caused havoc

ब्राजील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार रात आए एक शक्तिशाली तूफान में छह लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक घायल हो गए। प्रांत के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति वाले इस बवंडर के...

नेशनल डेस्क: ब्राजील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार रात आए एक शक्तिशाली तूफान में छह लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक घायल हो गए। प्रांत के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति वाले इस बवंडर के कारण दर्जनों मकान नष्ट हो गए और सरकार को प्रभावित क्षेत्र में आपातकाल घोषित करना पड़ा।

राज्य के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि बवंडर के आने के कुछ घंटों बाद ही कम से कम एक व्यक्ति लापता हो गया। मारे गए लोगों में पांच वयस्क हैं और 14 साल की एक लड़की थी। सरकार ने बताया कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं समेत 437 लोगों को अस्पतालों और घटनास्थल पर मौजूद इकाइयों में चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। इनमें से कम से कम 10 की सर्जरी की गई और नौ की हालत गंभीर बनी हुई है। सोशल मीडिया पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!