पाकिस्तान: स्पीडबोट और यात्री नाव के बीच टक्कर,  2 युवतियों की मौत व 18 लोग घायल

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 11:02 PM

two killed 18 injured as passenger boat collides with speedboat in pakistan

कराची के मनोरा तट के पास एक स्पीडबोट और यात्री नाव की टक्कर में एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई तथा 18 लोग घायल हुए। चार परिवारों के 22 लोग नाव पर सवार थे। पाकिस्तानी नौसेना ने सभी को बचाया। दो लड़कियां अभी भी गंभीर हालत में हैं। हादसे की जांच...

Islamabad:  पाकिस्तान में मनोरा के निकट समुद्र में एक निजी स्पीडबोट और एक यात्री नाव के बीच टक्कर हो जाने से एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई तथा 18 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना रविवार को कराची के मनोरा में हुई। डीआईजी सैयद असद रजा ने बताया कि नाव मनोरा बीच से जेटी नंबर-एक की ओर जा रही थी, तभी शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी टक्कर स्पीडबोट से हो गई। टक्कर के कारण यात्री नाव नष्ट हो गई और चार परिवारों के सभी 22 लोग घायल हो गए।

 

पाकिस्तानी नौसेना और कराची पोर्ट ट्रस्ट प्रशासन ने लोगों को बचा लिया और इलाज के लिए क्लिफ्टन के एक निजी अस्पताल और कराची के डॉ. रूथ पफाऊ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा, ‘‘सौभाग्यवश, नौसेना के बचावकर्मी पास में ही थे और उन्होंने उन लोगों को बचा लिया, लेकिन उनमें से एक महिला और एक लड़की की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो लड़कियां अब भी अस्पताल में गंभीर हालत में हैं।'' स्पीडबोट के बारे में पूछे जाने पर रजा ने कहा कि वह भी क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन इसके चालक दल के सदस्यों ने बचाव अभियान में सहयोग किया। रजा ने कहा, ‘‘हम घटना की जांच कर रहे हैं। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि लकड़ी से बनी यात्री नाव कुछ देर के लिए नियंत्रण खो बैठी थी।''  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!