बांग्लादेश को आज मिलेगा नया राष्ट्रपति: 35 साल बाद वोटिंग शुरू, BNP के मिर्जा फखरुल सबसे मजबूत दावेदार(Video)

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 03:34 PM

bangladesh holds presidential election in first contested vote in 35 years

बांग्लादेश में 35 साल बाद राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबले में मतदान शुरू हो गया है। 349 सांसद वोट डाल रहे हैं। BNP के 78 वर्षीय मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर का मुकाबला ओली अहमद से है। संसद में BNP के दो-तिहाई बहुमत के कारण फखरुल की जीत मजबूत मानी जा रही...

Dhaka:  बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान जारी है। देश में इस पद के लिए 35 साल में पहली बार हो रहे मुकाबले के तहत सांसद 23वें राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे तक जारी रहेगा जो संसद में हो रहा है और 349 सांसद मतदान करने के पात्र हैं। चुनाव खुले मतदान के जरिये कराया जा रहा है। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार 78 वर्षीय मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर का मुकाबला लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष एवं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार 84 वर्षीय कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद से है।

 

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति शुक्रवार शाम बंगभवन के दरबार हॉल में बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। यह 1991 के बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए ऐसा पहला चुनाव है जिसमें मुकाबला हो रहा है। इस पद के लिए पिछले कुछ दशकों में आम तौर पर सर्वसम्मति से या निर्विरोध चयन होता रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की और मतदान की तारीख 20 अगस्त तय की।

 

देश के संविधान के तहत राष्ट्रपति पद रिक्त होने के 90 दिनों के भीतर नए राष्ट्रपति का चुनाव किया जाना आवश्यक है। राष्ट्रपति पद रिक्त होने के बाद संवैधानिक प्रावधानों के तहत संसद के अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बांग्लादेश की संवैधानिक व्यवस्था के तहत राष्ट्रपति का चुनाव सांसद करते हैं। सत्तारूढ़ बीएनपी के पास इस समय संसद में दो-तिहाई बहुमत है, जिससे आलमगीर राष्ट्रपति पद की दौड़ में मजबूत स्थिति में हैं। प्रधानमंत्री एवं बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने पार्टी के लंबे समय तक महासचिव रहे और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के करीबी सहयोगी आलमगीर को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!