बोको हराम ने 4 ग्रामीणों की हत्या कर, महिलाओं का अपहरण किया
Edited By Ashish panwar,Updated: 19 Jan, 2020 10:49 PM

बोको हराम के आतंकवादियों ने पश्चिमी चाड में शनिवार को 4 ग्रामीणों की हत्या करके, चार महिलाओं का अपहरण कर लिया। स्थानीय गवर्नर ने यह जानकारी दी है। यह घटना लेक चाड के निकट हुई है। यह क्षेत्र नाइजीरिया, चाड और कैमरून से लगता है। यहां के छोटे द्वीपों...
इंटरनेशनल डेस्कः बोको हराम के आतंकवादियों ने पश्चिमी चाड में शनिवार को 4 ग्रामीणों की हत्या करके, चार महिलाओं का अपहरण कर लिया। स्थानीय गवर्नर ने यह जानकारी दी है। यह घटना लेक चाड के निकट हुई है। यह क्षेत्र नाइजीरिया, चाड और कैमरून से लगता है। यहां के छोटे द्वीपों में आतंकवादी छुपे रहते हैं। और इन तीनों देशों पर हमले करते रहते हैं। सेना के एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि रात करीब एक बजे बोको हराम के आतंकवादियों ने अलोम गांव पर हमला कर दिया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और जब आतंकवादी बाहर निकले तो वह अपने साथ चार महिलाओं को बंधक बना कर ले गए।