ब्राजील सुप्रीम कोर्ट का सख्त फैसला: पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो किए नजरबंद, तख्तापलट की साजिश उजागर

Edited By Updated: 05 Aug, 2025 07:18 PM

brazil sc orders house arrest of former president bolsonaro

ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव में हार के बावजूद पद पर बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में नजरबंद...

International Desk: ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव में हार के बावजूद पद पर बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में नजरबंद करने का सोमवार को आदेश दिया। न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डी मोरेस ने 70 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ यह आदेश दिया। बोल्सोनारो के वकीलों ने एक बयान में कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

 

बोल्सोनारो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मित्र हैं। ब्राजील से आयातित वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क को ट्रंप द्वारा बोल्सोनारो की न्यायिक स्थिति से सीधे तौर पर जोड़े जाने के बाद इस मामले ने बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। ट्रंप ने इस मामले को बोल्सोनारो को निशाना बनाकर की जा रही कार्यवाही बताया है जिसके बाद ब्राजील में राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा सहित सत्ता पक्ष के सभी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

 

निर्णय के कुछ घंटे बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय के पश्चिमी गोलार्ध मामलों के ब्यूरो ने ‘एक्स' पर कहा कि ट्रंप प्रशासन ‘‘बोल्सोनारो को नजरबंद करने के मोरेस के आदेश की निंदा करता है और वह उन सभी को जवाबदेह ठहराएगा जो इस कदम में सहायता कर रहे हैं और इसे बढ़ावा दे रहे हैं।'' ब्राजील सरकार ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ब्राजील के अभियोजकों ने बोल्सोनारो पर उस आपराधिक संगठन का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है जिसने चुनाव को पलटने की साजिश रची थी। इसमें लूला और न्यायमूर्ति डी मोरेस की हत्या की साजिश भी शामिल थी। दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो 2022 में चुनाव में मामूली अंतर से हार गए थे।  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!