बालकनी में पति-पत्नी की हाथापाई दौरान हुई दिल दहलाने वाली घटना, हैरान रह गए लोग (Video)

Edited By Updated: 01 Jun, 2021 11:50 AM

couple fall off balcony together after blistering row

पति-पत्नी के बीच झगड़े कई बार इतना भयंकर रूप ले लेते हैं कि जान पर बन आती है। दम्पति के बीच लड़ाई का एक ऐसा ही एक मामला...

इंटरनेशनल डेस्कः पति-पत्नी के बीच झगड़े  कई बार  इतना  भयंकर रूप ले लेते हैं कि जान पर बन आती है। दम्पति के बीच लड़ाई का एक ऐसा ही एक मामला रूस में सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।  रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक पति-पत्नी का झगड़ा हुआ और लड़ते हुए  दोनों बालकनी में  आ गए और  हाथापाई करने लगे। इसके बाद एसी दिल दहलाने वाली घटना हुई  कि लोगों के मुंह खुले रह गए।

मिरर की  रिपोर्ट के मुताबिक  सेंट पीटर्सबर्ग में एक इमारत में दूसरी मंजिल  पर रहने वाले ओल्गा वोल्कोवा और उनकी वाइफ येवगेनी कार्लगिन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा  इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों लड़ते-लड़ते ही फ्लैट की बालकनी तक आ गए। बालकनी में जब दोनों के बीच हाथापाई हो रही थी, तो दोनों रेलिंग तोड़ते हुए सीधे बालकनी से 25 फुट नीचे जमीन पर जा गिरे। यह देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए।घटना का वीडियो वायरल हो रहा है  जिसमें देखा जा सकता है कि सबकुछ कितनी जल्दी-जल्दी में हुआ कि  दोनों सीधे दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए।

PunjabKesari

अचानक से फिर कार के सायरन बजने लगे। प्रत्यक्षदर्शी डेनिस ने लोकल अखबार को बताया, ‘मैं अपने सहयोगी के साथ जा रहा था। वो सड़क का वीडियो बना रहा था, तभी उसका ध्यान बालकनी में झगड़ रहे पति-पत्नी पर गया। घटना का यह वीडियो अचानक ही उसके मोबाइल में शूट हो गया। घटन के बाद  मौके पर फिर एंबुलेंस को बुलाया गया। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। रेलिंग इतनी आसानी से टूट गई कि पता ही नहीं चला कि वो लोग कब नीचे गिर गए। इस घटना का वीडियो भी लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!