ऐसे मनाते हैं पाकिस्तान में दिवाली, देखें कुछ दिलकश नजारे

Edited By Updated: 18 Oct, 2017 02:05 PM

diwali celebration in pakistan

भारत में ही नहीं पूरे विश्न भर में दीपावली का त्यौहार पूरे उत्साह से मनाया जाता है।

भारत में ही नहीं पूरे विश्न भर में दीपावली का त्यौहार पूरे उत्साह से मनाया जाता है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हर बार की तरह इस साल भी दिवाली की धूम जोरों पर है। रोशनी का यह पर्व पाकिस्तान के कई इलाकों में मनाया जाता है। देश के सिंध प्रांत के दहर्की और रहेर्की साहिब में दिवाली की खास पूजा का समारोह होता है। यहां यह समारोह करीब 5 दिन तक चलता है। समारोह में हिंदुओं के साथ मुसलमान, इसाई और सिख भी शामिल होते हैं। इस मौके पर पाकिस्तान के हिंदू बहुल्य और मुस्लमान बहुस्य के लोग भी इस पर्व को मिलजुल कर मनाते हैं और भाईचारे का संदेश देतें हैं।

 

PunjabKesari

 

पाकिस्तान के सहित 12 और देशों में दीवाली की छुट्टी की जाती है। जिन में मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, मॉरीशस, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, सिंगापुर, फिजी, भारत तथा बांग्लादेश में आदि शामिल है। इन देशों में दीपावली पर आधिकारिक अवकाश होता है। पाकिस्तान के सिंध में भी हिंदुओं को छुट्टी देने का एलान किया है।

 

PunjabKesari

 

पाकिस्तान में आज भी हिंदुओं के कई ऐतिहासिक मंदिर मौजूद हैं। इन मंदिरों में से एक मंदिर सिंध में है, जहां दिवाली का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार के चलते यहां के बाजार गुलजार होते हैं और यहां की सड़को पर जश्न का माहौल देखने को मिलता है। यहां भी लोग अपने घरों को दीयों के साथ सजाते हैं और दिवाली की रात को पूरे रीति-रिवाज से लक्ष्मी पूजन करते हैं। भारत की तरह ही दीपावली का यह पर्व पाकिस्तान में भी खुशियां बिखेरता है।

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!