ईरान से तेल खरदीने वाली कंपनियों पर डोनाल्ड ट्रप का बड़ा फैसला, मची हलचल

Edited By Updated: 15 May, 2026 08:56 PM

donald trump s major decision regarding companies buying oil from iran sparks a

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह अगले कुछ दिनों में उन चीनी तेल कंपनियों पर लगे प्रतिबंध हटाने को लेकर फैसला ले सकते हैं, जो ईरान से तेल खरीद रही हैं।

नेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा है कि वह जल्द ही उन चीनी तेल कंपनियों पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला लेंगे, जो ईरानी तेल खरीदती हैं। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों के भीतर चीनी तेल कंपनियों पर लगे इन प्रतिबंधों को हटाने के संबंध में अपना अंतिम फैसला सुनाएंगे।

चीन की यात्रा से लौटते समय 'एयर फ़ोर्स वन' विमान में सवार होकर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की है और जल्द ही अंतिम फैसले की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में, ईरान के साथ युद्ध शुरू होने से कुछ हफ़्ते पहले, वाशिंगटन ने ईरान के वित्तीय संसाधनों को रोकने के लिए 'अधिकतम दबाव' अभियान के तहत ये कड़े प्रतिबंध लगाए थे।

सूत्रों के अनुसार, अप्रैल में अमेरिका ने कई स्वतंत्र रिफाइनरियों पर प्रतिबंध लगाए थे, जिन्हें 'टीपॉट्स' के नाम से जाना जाता है। इनमें चीन की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक, 'हेंगली पेट्रोकेमिकल (डालियान) रिफाइनरी' भी शामिल थी, जिसे ईरानी तेल आयात करते हुए पाया गया था।

इन कंपनियों को अमेरिकी प्रशासन द्वारा ईरान से तेल खरीदने के कारण निशाना बनाया गया था, क्योंकि अमेरिका ने ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब वह चीन की यात्रा पर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अमेरिका इन प्रतिबंधों को हटाने का फैसला करता है, तो इससे चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार हो सकता है और वैश्विक तेल आपूर्ति तथा कीमतों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। फिलहाल, पूरी दुनिया की निगाहें ट्रंप के इस आगामी फैसले पर टिकी हुई हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!