भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 रही इतनी तीव्रता

Edited By Updated: 24 Aug, 2025 01:26 AM

earth shook due to strong tremors of earthquake its intensity was 5 4 on richte

शनिवार को इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है। भूकंप की गहराई 58 किलोमीटर थी, यानी यह ज़मीन से काफी अंदर आया था।

इंटरनेशनल डेस्क : शनिवार को इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है। भूकंप की गहराई 58 किलोमीटर थी, यानी यह ज़मीन से काफी अंदर आया था।

इंडोनेशिया में क्यों बार-बार आते हैं भूकंप?

सुमात्रा ज्यादा एक्टिव क्यों है?

पश्चिम जावा बनाम सुमात्रा: सुमात्रा और पश्चिम जावा दोनों एक ही सबडक्शन ज़ोन में हैं, लेकिन सुमात्रा में भूकंप अधिक आते हैं। इसका कारण यह नहीं कि जावा में टेक्टॉनिक गतिविधि कम है, बल्कि वहां बड़े भूकंप का चक्र 500 साल तक लंबा हो सकता है। सुमात्रा में यह समय 100 साल के आसपास होता है, इसलिए वहां भूकंप ज्यादा देखने को मिलते हैं।

क्या नुकसान हुआ?

अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। चूंकि भूकंप गहराई में था (58 किमी), इसलिए इसका असर सतह पर थोड़ा कम रहा, लेकिन फिर भी आसपास के इलाकों में हल्का कंपन और दहशत देखी गई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!