चीन की फैक्टरी में जोरदार धमाका, पांच लोग लापता (Video)

Edited By Updated: 18 Jan, 2026 07:21 PM

explosion at steel plate factory in china s inner mongolia

चीन के इनर मंगोलिया क्षेत्र के बाओतौ शहर में एक इस्पात संयंत्र में भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। विस्फोट से आसपास के इलाकों में तेज कंपन महसूस किया गया। कारणों की जांच जारी है।

International Desk: चीन में इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के पश्चिमी बाओतौ शहर में रविवार को एक इस्पात संयंत्र में रविवार को भीषण विस्फोट के बाद पांच लोग लापता हो गए और कई अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के इलाकों में “स्पष्ट कंपन” महसूस किया गया। शिन्हुआ के अनुसार विस्फोट के कारणों की जांच अभी जारी है।

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में फैक्टरी से आग की लपटें हवा में उठती हुई दिखाई दे रही थीं। शिन्हुआ के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पांच लोग लापता हैं और अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। उसने खबर दी कि कई घायलों को बचा लिया गया है, लेकिन उनकी संख्या अभी तक तय नहीं हो पायी है। स्वायत्त क्षेत्र और शहर से अग्निशमन बल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!