‘डिपार्टमेंटल स्टोर' में भयानक आग के बाद विस्फोट, बच्चों सहित से कम से कम 23 लोगों की मौत (Video)

Edited By Updated: 02 Nov, 2025 12:15 PM

fire and explosion at store in mexico leave at least 23 dead

मेक्सिको के सोनोरा राज्य की राजधानी हर्मोसिलो में ‘वाल्डो’ डिपार्टमेंटल स्टोर में आग और विस्फोट से कम से कम 23 लोगों की मौत और 12 घायल हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मौतें जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हुईं। अधिकारियों ने कहा, आग जानबूझकर लगने...

International Desk: मेक्सिको में ‘डिपार्टमेंटल स्टोर' में आग और विस्फोट से कम से कम 23 लोगों की मौत, 12 घायल मेक्सिको सिटी, दो नवंबर (एपी) उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में शनिवार को एक ‘डिपार्टमेंटल स्टोर' में आग लगने और विस्फोट होने से बच्चों सहित कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोनोरा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बताया कि आग सोनोरा राज्य की राजधानी हर्मोसिलो शहर में लगी। सोनोरा के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास चावेज ने बताया कि कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है और घायलों को हर्मोसिलो के छह अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

सालास चावेज ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लोगों की मौत ‘‘सांस के साथ जहरीली गैस शरीर में जाने'' के कारण हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हमें फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह अनुमान लगाया जा सके कि आग जानबूझकर लगाई गई थी।'' उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारी मामले की हर पहलू से जांच करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ‘वाल्डो' के स्टोर में भीषण आग लगी हुई दिखाई दे रही है। एक वीडियो में एक जला हुआ आदमी स्टोर के प्रवेश द्वार से कुछ मीटर की दूरी पर गिरा नजर आ रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!