भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 19 लोगों की मौत

Edited By Updated: 14 Jun, 2025 09:55 PM

floods caused havoc after heavy rains 19 people died

कांगो की राजधानी किंशासा के कई इलाकों में भीषण बाढ़ से 19 लोगों की मौत हो गई और भारी क्षति हुई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्कः कांगो की राजधानी किंशासा के कई इलाकों में भीषण बाढ़ से 19 लोगों की मौत हो गई और भारी क्षति हुई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
स्थानीय महापौर फुलगेन्स बोलोकोमे ने रेडियो स्टेशन ‘टॉप कांगो' को बताया कि शुक्रवार से शनिवार तक हुई भारी बारिश के कारण किंशासा के पश्चिमी इलाके नगालीमा में बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शहर के दो रास्ते भी कट गए हैं। लेम्बा के महापौर जीन-सर्ज पोबा ने बताया कि बाढ़ के कारण दक्षिणी इलाके में दीवार गिर जाने से दो अन्य लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस कैंप और एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। 
PunjabKesari
स्थानीय निवासी क्लोविस कलेंगा ने बताया, ‘‘तड़के करीब तीन बजे हमने एक जोरदार आवाज सुनी। जब हम बाहर गए तो देखा कि पड़ोसियों के घर की दीवार गिर गई। घटना में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे बच गए।'' 
PunjabKesari
अप्रैल में किंशासा में आई बाढ़ के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई तथा आधे से अधिक शहर और देश के मुख्य हवाई अड्डे तक संपर्क मार्ग टूट गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!