24 घंटे में 17 लोगों की मौत... पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ ने मचाया हाहाकार, सैंकड़ों गांव जलमग्न

Edited By Updated: 28 Aug, 2025 11:40 PM

floods wreak havoc in pakistan 17 people died in punjab in 24 hours

भारत की तरह ही पड़ोसी देश पाकिस्तान भी भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में है। पंजाब प्रांत में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां सतलुज, रावी और चिनाब नदियों में आई बाढ़ से सैकड़ों गांव डूब गए हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी...

नेशनल डेस्क: भारत की तरह ही पड़ोसी देश पाकिस्तान भी भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में है। पंजाब प्रांत में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां सतलुज, रावी और चिनाब नदियों में आई बाढ़ से सैकड़ों गांव डूब गए हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों एकड़ कृषि भूमि भी पानी में डूब गई है, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

भारत पर लगा 'जल आक्रमण' का आरोप

पाकिस्तान के संघीय विकास मंत्री अहसान इकबाल ने भारत पर 'जल आक्रमण' का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भारत ने माधोपुर और थीन बांधों से अचानक पानी छोड़ा है, जिससे पाकिस्तान में बाढ़ आ गई। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा थी, जिसे दोनों देशों को मिलकर सुलझाना चाहिए था, लेकिन भारत ने पानी को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया है।

सेना को बुलाना पड़ा

हालात इतने बिगड़ गए हैं कि पंजाब के आठ जिलों में पाकिस्तानी सेना को मदद के लिए बुलाना पड़ा है। लाहौर, ओकारा, फैसलाबाद, सियालकोट, नारोवाल, कसूर, सरगोधा और हाफिजाबाद में बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं। अब तक ढाई लाख से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है।

करतारपुर साहिब परिसर में भी पानी भर गया 

बाढ़ का असर गुरुद्वारा दरबार साहिब और करतारपुर गलियारा परिसर पर भी पड़ा है। पूरा परिसर पानी में डूब गया है, और बुधवार को यहाँ फंसे करीब 150 लोगों को बाहर निकाला गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!