होर्मुज पर अमेरिका का बड़ा दांव: LPG की आड़ में भारत को बनाया मोहरा ! ‘Project Freedom’ से जोड़ा कनैक्शन

Edited By Updated: 05 May, 2026 04:40 PM

humanitarian effort  us links hormuz  freedom  to india s lpg needs

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए अपने मिशन “Project Freedom” को एक नई रणनीतिक दिशा दी है। इस बार उसने इस मिशन को भारत से जोड़ते हुए इसे “मानवीय प्रयास” के रूप में पेश किया है, ताकि वैश्विक समर्थन हासिल किया जा सके।

Washington: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के अपने मिशन “Project Freedom” को अब एक नई कूटनीतिक रणनीति के तहत भारत से जोड़ दिया है। अमेरिका इसे “मानवीय प्रयास” बताकर दुनिया भर का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है। उसने इसे “मानवीय प्रयास” बताते हुए कहा कि यह भारत जैसे देशों की LPG और जरूरी सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है, जिससे इस पहल को वैश्विक समर्थन मिल सके। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य सिर्फ तेल ही नहीं, बल्कि जरूरी सामान जैसे खाना, खाद और खासकर भारत में इस्तेमाल होने वाली LPG की सप्लाई को सुरक्षित रखना है।

 

उन्होंने कहा कि भारत में करोड़ों लोग खाना बनाने के लिए LPG पर निर्भर हैं, इसलिए यह मिशन बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि कई गरीब और विकासशील देशों ने अमेरिका से अपील की थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोला जाए, क्योंकि इसके बंद होने से वैश्विक सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ा है। अमेरिका ने इस दौरान ईरान पर भी गंभीर आरोप लगाए। बेसेंट ने कहा कि ईरान अंतर्राष्ट्रीय समुद्री रास्तों को रोक रहा है और उसकी नौसेना अब “समुद्री डाकुओं” जैसी हो गई है। इसके साथ ही अमेरिका ने चीन पर भी निशाना साधा।

 

बेसेंट ने आरोप लगाया कि China ईरान से बड़ी मात्रा में तेल खरीदकर उसे आर्थिक रूप से मजबूत कर रहा है। हालांकि, उन्होंने चीन से यह भी अपील की कि वह इस संकट को सुलझाने में सहयोग करे। इस संकट के कारण वैश्विक तेल सप्लाई में रोजाना लगभग 10 मिलियन बैरल की कमी आ गई है। हालांकि अमेरिका का कहना है कि जल्द ही स्थिति सुधरेगी और कई तेल टैंकर फिर से इस रास्ते से गुजरना शुरू करेंगे। फिलहाल, होर्मुज जलडमरूमध्य काफी हद तक बंद है और अमेरिका तथा ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!