न दूल्हा न बाराती ! आत्महत्या करने जा रही महिला ने रचाई अनोखी शादी; 48 लाख रुपए किए खर्च, सच जानकर दुनिया बोली-शाबाश

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 12:35 PM

i spent 50k to marry myself after being cheated on by jerky men

स्पेन में रहने वाली मॉडल और कंटेंट क्रिएटर बोनी लॉकेट ने रिश्तों में बार-बार धोखा मिलने के बाद खुद से शादी कर ली। करीब 48 लाख रुपये खर्च कर आयोजित इस प्रतीकात्मक समारोह में उन्होंने आत्म-प्रेम और आत्म-सम्मान का संदेश दिया। यह अनोखी शादी दुनिया भर...

International Desk: शादी आमतौर पर दो लोगों के मिलन का प्रतीक मानी जाती है, लेकिन स्पेन में रहने वाली एक महिला ने इस परंपरा को अलग अंदाज में जीने का फैसला किया। रिश्तों में बार-बार मिले धोखे और मानसिक संघर्षों से गुजरने के बाद उसने खुद से शादी कर ली और इस अनोखे समारोह पर करीब 48 लाख रुपये खर्च कर दिए। लोग उसके डीवन की सच्चाई जानकर  उसके फैसले के लिए शाबाशी दे रहे हैं। यह कहानी अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है।

 

कौन हैं बोनी लॉकेट?ो
Bonnie Locket स्पेन के मशहूर द्वीप Ibiza में रहने वाली 38 वर्षीय मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं।  बोनी का कहना है कि उनका यह फैसला किसी सनक का परिणाम नहीं था, बल्कि वर्षों तक टूटे रिश्तों और भावनात्मक दर्द से उबरने की एक कोशिश थी।  बोनी ने बताया कि उनका अपने पति के साथ 11 साल पुराना रिश्ता था। दोनों ने 2023 में शादी की थी, लेकिन शादी के केवल नौ महीने बाद उन्हें पता चला कि उनका पति शुरुआत से ही उन्हें धोखा दे रहा था। सबसे दर्दनाक बात यह थी कि जिस महिला के साथ उनके पति का संबंध था, वह बोनी की दुश्मन मानी जाती थी। यह सच सामने आने के बाद उन्होंने तुरंत रिश्ता खत्म कर दिया। लेकिन इसके बाद जिस व्यक्ति के साथ उनका नया रिश्ता बना, उसने भी उन्हें धोखा दिया। लगातार मिले इन झटकों ने उन्हें गहरे मानसिक संकट में डाल दिया।

PunjabKesari

बोनी के अनुसार, एक समय ऐसा आया जब टूटते रिश्तों और एक करीबी रिश्तेदार की मौत ने उन्हें गहरे अवसाद में धकेल दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके मन में जीवन समाप्त करने जैसे विचार भी आए थे। हालांकि दोस्तों, थेरेपी और उनके पालतू कुत्ते ने उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर निकलने में मदद की। इसी दौरान उन्होंने महसूस किया कि खुशी के लिए हमेशा किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर बोनी की नजर एक पीले हीरे वाली अंगूठी पर पड़ी। उन्हें अंगूठी इतनी पसंद आई कि उन्होंने सोचा कि किसी और के देने का इंतजार क्यों किया जाए। उन्होंने करीब 27 हजार डॉलर (लगभग 23 लाख रुपये) खर्च कर वह अंगूठी खुद खरीद ली।

 

इसके बाद उन्हें अपनी पुरानी डिजाइनर वेडिंग ड्रेस याद आई, जिसकी कीमत करीब 20 हजार डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) थी। तभी उनके मन में खुद से शादी करने का विचार आया। 30 मई को इबीजा के खूबसूरत Cala d'Hort Beach पर एक छोटा लेकिन भावनात्मक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में केवल आठ मेहमान मौजूद थे। एक अधिकारी ने प्रतीकात्मक विवाह की रस्में पूरी कराईं और बोनी ने आईने में खुद को देखकर अपने लिए वचन पढ़े।  उन्होंने वादा किया कि वह हमेशा खुद से प्यार करेंगी, अपनी खुशियों को प्राथमिकता देंगी और दूसरों को खुश करने के लिए खुद को कभी कम नहीं आंकेंगी।

PunjabKesari

क्या है 'सोलोगैमी'?
खुद से शादी करने की इस अवधारणा को सोलोगैमी (Sologamy) कहा जाता है। यह कोई कानूनी विवाह नहीं होता और इससे विवाह संबंधी कानूनी अधिकार नहीं मिलते। यह केवल एक प्रतीकात्मक समारोह होता है, जिसमें व्यक्ति खुद के प्रति समर्पण और आत्म-स्वीकृति का संकल्प लेता है। हाल के वर्षों में दुनिया के कई देशों में इस तरह के मामले सामने आए हैं, जहां लोग आत्म-प्रेम और आत्म-सम्मान का संदेश देने के लिए खुद से शादी करते हैं।

 

क्या फिर करेंगी डेटिंग?
बोनी का कहना है कि खुद से शादी करने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने प्यार से हमेशा के लिए दूरी बना ली है। उनके अनुसार, अगर भविष्य में कोई सही व्यक्ति मिलता है तो वह दोबारा रिश्ते में आने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि यह शादी पुरुषों के खिलाफ नहीं, बल्कि खुद के प्रति सम्मान और प्यार व्यक्त करने का तरीका थी। बोनी लॉकेट की कहानी केवल एक अनोखी शादी की कहानी नहीं है, बल्कि आत्म-सम्मान और आत्म-स्वीकृति का संदेश भी है।
 
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!