अजीब कानून! गाड़ी में बीयर रखी तो होगी जेल और सरेआम गाली दी तो कटेगा भारी चालान, यहां जाने से पहले जान लें ये नियम

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 12:48 PM

in canada possession of pepper spray and a knife could land you in jail

अक्सर लोग अपनी सुरक्षा (Self-Defense) के लिए बैग में पेपर स्प्रे या चाकू रखते हैं लेकिन कनाडा में ऐसा करना आपको अपराधी बना सकता है। कनाडा का 'क्रिमिनल कोड' आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने की इजाजत नहीं देता। यहां सुरक्षा के नाम पर इस्तेमाल की जाने वाली...

Canada Self Defense Weapon Laws : अक्सर लोग अपनी सुरक्षा (Self-Defense) के लिए बैग में पेपर स्प्रे या चाकू रखते हैं लेकिन कनाडा में ऐसा करना आपको अपराधी बना सकता है। कनाडा का 'क्रिमिनल कोड' आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने की इजाजत नहीं देता। यहां सुरक्षा के नाम पर इस्तेमाल की जाने वाली आम चीजें भी प्रतिबंधित हथियार (Prohibited Weapons) की श्रेणी में आती हैं।

1. पेपर स्प्रे: सुरक्षा नहीं, हथियार माना जाएगा

भारत समेत कई देशों में महिलाओं और आम लोगों को पेपर स्प्रे रखने की सलाह दी जाती है लेकिन कनाडा में नियम अलग हैं। कनाडा के कानून के अनुसार पेपर स्प्रे को एक खतरनाक हथियार माना गया है। अगर आप इसे किसी सार्वजनिक जगह पर लेकर चलते हैं या किसी व्यक्ति के खिलाफ इस्तेमाल करने के इरादे से अपने पास रखते हैं तो आप पर आपराधिक मुकदमा चल सकता है। भालू से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाला स्प्रे कुछ शर्तों के साथ वैध है लेकिन अगर पुलिस को शक हुआ कि आप इसका इस्तेमाल इंसानों पर करने वाले हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: शुगर के मरीज हो जाएं अलर्ट! ज्यादा मीठा कहीं आपके लिए भी न बन जाएं खतरा, जानें दिनभर में कितनी...

2. चाकू रखना: सेल्फ डिफेंस कोई बहाना नहीं

अगर आप सोचते हैं कि जेब में छोटा चाकू रखने से आप सुरक्षित हैं तो सावधान हो जाइए। कनाडा में चाकू रखने की वजह बहुत मायने रखती है। यदि आप पुलिस को यह कहते हैं कि आपने चाकू अपनी सुरक्षा के लिए रखा है तो यह कानूनन गलत है। कनाडा का कानून आत्मरक्षा को हथियार रखने का वैध कारण नहीं मानता। आपके पास चाकू तभी हो सकता है जब उसका कोई स्पष्ट उपयोग हो जैसे— आपका काम (Work), कैंपिंग (Camping) या शिकार (Hunting)।

3. बीयर और शराब को लेकर सख्त नियम

कनाडा में शराब पीना सामान्य हो सकता है लेकिन गाड़ी में इसे ले जाना जोखिम भरा है। अगर गाड़ी में शराब की बोतल खुली है या चालक की पहुंच के भीतर है तो यह भारी जुर्माने का कारण बन सकता है। शराब को हमेशा गाड़ी की डिक्की (Trunk) में रखना ही सुरक्षित माना जाता है।

यह भी पढ़ें: दो ऑस्ट्रियन पुरुष और एक महिला! यहां की 'Triangle Marriage' ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, दहेज में मिले 1-1 मिलियन बाट

4. गाली देने पर भी भारी जुर्माना

कनाडा के कुछ शहरों में सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहना या गाली देना अशिष्ट व्यवहार माना जाता है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन आप पर भारी जुर्माना (Fine) लगा सकता है। यहां जुबान पर काबू रखना आपकी जेब के लिए अच्छा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!