Edited By Anu Malhotra,Updated: 01 Mar, 2026 03:34 PM

मध्य पूर्व की राजनीति में भूचाल लाने वाली एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है। इस दावे के साथ एक कथित तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही...
Khamenei Death Photo : मध्य पूर्व की राजनीति में भूचाल लाने वाली एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है। इस दावे के साथ एक कथित तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मलबे के नीचे दबे शव को खामेनेई का बताया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की 'पंजाब केसरी' आधिकारिक पुष्टि नहीं करता।
तस्वीर का सच और ट्रंप का बड़ा इशारा
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक विचलित करने वाली तस्वीर आग की तरह फैल रही है। दावा किया जा रहा है कि यह शव ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का है, जो इजरायली बमबारी के बाद मलबे के नीचे दबा मिला। इस खबर को तब और मजबूती मिली जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक रहस्यमयी लेकिन कड़ा संदेश जारी किया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर संकेत दिया कि दुनिया से एक 'बड़ी बुराई' का अंत हो गया है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति का यह बयान उसी तस्वीर की तस्दीक करने के बाद आया है, जो इजरायली खुफिया तंत्र द्वारा साझा की गई थी।
नेतन्याहू के पास पहुंचे पुख्ता सबूत
जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार की शाम इजरायली सैन्य मुख्यालय में हलचल काफी बढ़ गई थी। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कुछ गुप्त तस्वीरें दिखाई गईं, जिनके बारे में दावा है कि वे खामेनेई के शव की थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि तेहरान स्थित उनके गुप्त ठिकाने पर इजरायल ने सटीक निशाना साधा था। जिस वक्त यह हमला हुआ, खामेनेई अपनी सुरक्षा परिषद के अहम सदस्यों अली शमखानी और अली लारीजानी के साथ रणनीतिक चर्चा कर रहे थे। खबर यह भी है कि इस भीषण हमले में शमखानी की भी मौत हो गई है।
इजरायल में हाई अलर्ट और जवाबी कार्रवाई का डर
एक तरफ जहां जश्न और जीत के दावे हैं, वहीं दूसरी तरफ इजरायली सेना (IDF) बेहद सतर्क है। इजरायल ने अपने नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे हमले से जुड़ी किसी भी संवेदनशील तस्वीर या जानकारी को सार्वजनिक न करें। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को बंकरों के पास रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि इजरायल को अंदेशा है कि सुप्रीम लीडर की मौत की खबर (यदि पुष्ट होती है) के बाद ईरान अपनी पूरी ताकत के साथ पलटवार कर सकता है।
दुबई तक पहुंची युद्ध की आग: बुर्ज खलीफा के पास धमाके
ईरान और इजरायल की यह सीधी जंग अब अन्य खाड़ी देशों को भी अपनी चपेट में ले रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, दुबई में कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों ने बुर्ज अल अरब जैसे प्रतिष्ठित ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की है। यहां तक कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के आसपास भी मिसाइलें गिरने की खबरें आ रही हैं, जिससे वैश्विक पर्यटन और व्यापार के इस बड़े केंद्र पर दहशत का माहौल है।