किंम जोंग उन को आया गुस्सा, 30 बड़े अधिकारियों को एक साथ दे दी फांसी

Edited By Updated: 04 Sep, 2024 03:55 PM

kim jong orders execution of 30 officials for failing to prevent in floods

उत्तर कोरिया के चागांग प्रांत में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों की जान ले ली, जिससे किम जोंग उन बेहद गुस्से में आ गए। उन्होंने बाढ़ को...

International Desk: उत्तर कोरिया के चागांग प्रांत में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों की जान ले ली, जिससे सनकी किंग किम जोंग उन बेहद गुस्से में आ गए। उन्होंने बाढ़ को रोकने में असफल रहे 30 अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई। दक्षिण कोरिया के एक न्यूज आउटलेट, चोसुन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इन अधिकारियों को पिछले महीने के अंत में एक साथ फांसी दी गई। 

 

जुलाई में भारी बारिश के कारण उत्तर कोरिया में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे 4000 से अधिक घर प्रभावित हुए और हजारों लोग विस्थापित हो गए। किम जोंग उन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कहा कि इन इलाकों को फिर से बनाने में दो से तीन महीने का समय लगेगा। उन्होंने कुछ क्षेत्रों को विशेष आपदा आपातकालीन क्षेत्र घोषित किया।

 

उत्तर कोरिया में बार-बार आने वाली बाढ़ का एक बड़ा कारण पहाड़ों पर वनों की कटाई है, जिससे बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। हालांकि, किम जोंग उन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह खबरें उन्हें बदनाम करने के लिए फैलाई गई हैं।  इस बीच, उत्तर कोरिया अपने पर्यटन और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए अपने दरवाजे खोलने की योजना बना रहा है, लेकिन बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं देश के विकास में एक बड़ी बाधा बनी हुई हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!