फ्लैट में मिला कुत्ते जितना बड़ा चूहा, देख कर डर गए लोग (तस्वीरें वायरल)

Edited By Updated: 04 Jun, 2018 04:30 PM

london giant rat found in gas engineer flat

कभी किसी ने  कुत्ते के आकार से भी बड़ा चूहा देखा है? इस बात का जवाब उत्तरी लंदन में रहने वाले लोगों को हाल ही में मिला है। वहां के एक घर में ऐसा चूहा मिला है, जिसका शरीर काफी बड़ा था। आकार में कुत्ते से भी बड़ा ऐसा चूहा हैकने डाउंस इलाके के एक फ्लैट...

 लंदन: कभी किसी ने  कुत्ते के आकार से भी बड़ा चूहा देखा है? इस बात का जवाब उत्तरी लंदन में रहने वाले लोगों को हाल ही में मिला है। वहां के एक घर में ऐसा चूहा मिला है, जिसका शरीर काफी बड़ा था। आकार में कुत्ते से भी बड़ा ऐसा चूहा हैकने डाउंस इलाके के एक फ्लैट में मृत मिला, जिसे देखकर सब हैरान थे। जिस फ्लैट से ऐसा चूहा मिला, वो गैस इंजीनियर टोनी स्मिथ (46)का है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जब वो फ्लैट्स के ब्लॉक में काम कर रहे थे, तभी उन्हें ऐसा चूहा बच्चों के खेलने के ग्राउंड के पास झाड़ियों में दिखा था। टोनी ने कहा कि जहां वो काम कर रहे थे, वहां कूड़ेदान खुले हुए थे। हो सकता है इसी वजह से चूहे को भरपूर डाइट मिल रही होगी। उनके मुताबिक, इस चूहे का कद उनकी बिल्ली और जैक रसेल नस्ल के कुत्ते से भी बड़ा था। 

टोनी ने बताया कि इस चूहे का वजन 25 पौंड से ज्यादा और लंबाई करीब 4 फुट होगी, जो कि शायद विश्व में ये चूहे की सबसे बड़ी प्रजाति होगी। टोनी ने अपने इलैक्ट्रिशियन दोस्त जेम्स ग्रीन से चूहे को पकड़ने को कहा और फोटो खींची। फिलहाल गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे लंबे चूहे का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इससे पहले सबसे लंबा चूहा मिलने की रिपोर्ट फिलीपींस के लुज़ोन टापू से मिली थी। वहां 3 फुट 3 इंच लंबा चूहा मिला था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!