UAE में बड़ा हादसा, एक भारतीय समेत 2 लोगों की मौत, मिसाइल का मलबा गिरने से हुआ हादसा

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 10:01 PM

two dead including one indian accident caused by falling missile debris

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच यूएई में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यूएई की सेना ने ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन उसका मलबा अबू धाबी की ‘स्वेहान स्ट्रीट’ पर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल...

नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच यूएई में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यूएई की सेना ने ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन उसका मलबा अबू धाबी की ‘स्वेहान स्ट्रीट’ पर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

भारतीय समेत 2 लोगों की मौत

अबू धाबी मीडिया ऑफिस के मुताबिक, इस हादसे में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की जान गई है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं और सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

मिसाइल को हवा में किया गया था नष्ट

यूएई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइल को समय रहते इंटरसेप्ट कर लिया था। हालांकि, मिसाइल के टुकड़े जमीन पर गिरने से यह दुखद घटना हुई।

मरने वालों की संख्या बढ़कर 11

‘गल्फ न्यूज’ के अनुसार, इस ताजा हादसे के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। इससे पहले 9 लोगों की मौत हो चुकी थी, जिनमें यूएई के तीन सैनिक भी शामिल थे। मृतकों में पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और फिलिस्तीन के नागरिक भी शामिल हैं।

UAE ने सैकड़ों हमलों को किया नाकाम

यूएई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जंग शुरू होने के बाद अब तक 357 बैलिस्टिक मिसाइल, 15 क्रूज मिसाइल और 1,815 ड्रोन हमलों को रोका गया है। बुधवार तक 166 लोग घायल हुए थे, जिनमें कई देशों के नागरिक शामिल हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!