कांगो में फैली रहस्यमयी बीमारी, 48 घंटे में दम तोड़ जाता मरीज ! 50 से अधिक लोगों की मौत

Edited By Updated: 25 Feb, 2025 01:30 PM

mystery illness kills over 50 in congo patients die within 48

कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक अज्ञात बीमारी के कारण अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस रहस्यमयी बीमारी के तेजी से फैलने और इसके गंभीर प्रभावों को देखते हुए ....

International Desk: कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक अज्ञात बीमारी के कारण अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस रहस्यमयी बीमारी के तेजी से फैलने और इसके गंभीर प्रभावों को देखते हुए डॉक्टरों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अधिकारियों ने गहरी चिंता व्यक्त की है।  बिकोरो अस्पताल के चिकित्सा निदेशक और क्षेत्रीय निगरानी केंद्र के प्रमुख सर्ज नगालेबेटो  ने बताया कि इस बीमारी से पीड़ित अधिकांश मरीजों में लक्षण प्रकट होने और उनकी मृत्यु के बीच का समय महज 48 घंटे  का रहा है। उन्होंने इसे  बेहद चिंताजनक स्थिति  बताया।  


ये भी पढ़ेंः-12 घंटे में 1000+ मर्दों के साथ संबंध बना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली लड़की ने बताई अपनी हालत, अब फिर किया चौंकाने वाला ऐलान

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह प्रकोप 21 जनवरी  को शुरू हुआ था और अब तक इस बीमारी के 419 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 53 लोगों की मौत  हो चुकी है। संक्रमण का मुख्य केंद्र कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित दूरदराज के गांव बताए जा रहे हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं।  हालांकि इस बीमारी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन संक्रमित मरीजों में  तेज बुखार, उल्टी, दस्त और अत्यधिक कमजोरी  जैसे लक्षण देखे गए हैं। इन लक्षणों के आधार पर विशेषज्ञ इसे  वायरल संक्रमण या बैक्टीरियल संक्रमण से जुड़ा मामला मान रहे हैं। कुछ डॉक्टरों ने इसे इबोला या अन्य घातक संक्रामक बीमारियों  से जोड़कर भी जांच शुरू कर दी है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक विशेष टीम स्थानीय डॉक्टरों के साथ मिलकर इस बीमारी की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः- VIDEO: मस्क के पैर चाटते दिखे ट्रंप ! US के सरकारी दफ्तर में स्क्रीन पर चली वीडियो, टाइटल लिखा-"असली राजा..."
 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रभावित इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं और संभावित  संपर्क ट्रेसिंग पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।  कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस अज्ञात बीमारी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है और लोगों से आग्रह किया है कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।   अभी तक इस बीमारी को किसी महामारी का दर्जा नहीं दिया गया है, लेकिन इसके तेजी से फैलने और मौतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेषज्ञ इसे गंभीर मामला मान रहे हैं। WHO और कांगो सरकार इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और आने वाले दिनों में अधिक जांच रिपोर्ट्स जारी होने की संभावना है।  
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!