'ईरान 24 घंटे में इजरायल को खत्म कर देगा...', इस भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 05:52 PM

iran will destroy israel in 24 hours    this indian cricketer made a big clai

पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच चल रहा सैन्य टकराव अब दोनों देशों की सीमाओं से बाहर फैलता नजर आ रहा है। हालात तब और गंभीर हो गए जब ईरान ने इजरायल के साथ-साथ उन खाड़ी देशों को भी निशाना बनाया, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। शनिवार...

नेशनल डेस्क : पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच चल रहा सैन्य टकराव अब दोनों देशों की सीमाओं से बाहर फैलता नजर आ रहा है। हालात तब और गंभीर हो गए जब ईरान ने इजरायल के साथ-साथ उन खाड़ी देशों को भी निशाना बनाया, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। शनिवार तड़के इजरायल की दिशा में कई मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें रोकने के लिए इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय कर दिया गया। कई मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट करने की कोशिश की गई। जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ हवाई हमले किए।

पूर्व क्रिकेटर कामरान खान का बयान हुआ वायरल

इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर कामरान खान का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 34 वर्षीय तेज गेंदबाज ने दावा किया है कि यदि दूसरे देश इस युद्ध से दूर रहें और सिर्फ ईरान और इजरायल आमने-सामने लड़ें, तो ईरान महज 24 घंटे के भीतर इजरायल को परास्त कर सकता है। कामरान ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि अमेरिका, सऊदी अरब, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों को इस संघर्ष से दूर रहना चाहिए। उनका कहना है कि ईरान बेहद ताकतवर देश है और वहां की जनता भी खुलकर सरकार के साथ खड़ी है।

PunjabKesari

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं कामरान

कामरान खान को क्रिकेट प्रेमी इंडियन प्रीमियर लीग में उनके प्रदर्शन के लिए याद करते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बाद में वह पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम का भी हिस्सा रहे। आईपीएल में उन्होंने कुल 9 मुकाबले खेले और लगभग 25 की औसत से 9 विकेट अपने नाम किए। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए दो फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिनमें उनके खाते में 5 विकेट दर्ज हैं।

लेबनान में भी इजरायल के हमले, हजारों लोग बेघर

ईरान के साथ चल रहे टकराव के बीच इजरायल ने पड़ोसी देश लेबनान में भी कई सैन्य हमले किए हैं। इजरायल का कहना है कि इन हमलों का लक्ष्य ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के ठिकाने थे। राजधानी बेरुत के दक्षिणी इलाकों में बमबारी तेज होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल के मुताबिक हालिया हमलों के बाद लेबनान में करीब तीन लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

संघर्ष में बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायली हमलों में अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है और 683 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दूसरी ओर ईरान से जुड़े मीडिया संगठनों ने बताया कि तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी का दावा है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में अब तक 1332 ईरानी नागरिकों की जान जा चुकी है। वहीं ईरान की ओर से किए गए हमलों में इजरायल में 11 लोगों की मौत हुई है। इस संघर्ष में कम से कम 6 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर सामने आई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!