Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 Sep, 2025 11:13 AM

गूगल पर एक बड़ा आरोप लगा है जिसने टेक जगत में हड़कंप मचा दिया है। जर्मनी की एक महिला ने गूगल पर मुकदमा दायर किया है जिसमें उसने दावा किया है कि उसकी निजी न्यूड तस्वीरें और एडल्ट वीडियो उसके गूगल क्लाउड स्टोरेज से चुराए गए और अब वे गूगल सर्च रिजल्ट्स...
इंटरनेशनल डेस्क। गूगल पर एक बड़ा आरोप लगा है जिसने टेक जगत में हड़कंप मचा दिया है। जर्मनी की एक महिला ने गूगल पर मुकदमा दायर किया है जिसमें उसने दावा किया है कि उसकी निजी न्यूड तस्वीरें और एडल्ट वीडियो उसके गूगल क्लाउड स्टोरेज से चुराए गए और अब वे गूगल सर्च रिजल्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने गूगल की डेटा सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कैसे लीक हुआ पर्सनल डेटा?
पीड़ित महिला के अनुसार उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो उसके गूगल क्लाउड से उसकी आईडी के साथ चुराए गए। इसके बाद इन तस्वीरों को अश्लील वेबसाइटों पर अपलोड कर दिया गया जहां ये महिला के नाम से आसानी से खोजी जा सकती थीं। महिला ने महीनों तक गूगल सर्च से अपनी तस्वीरों को हटाने की कोशिश की लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: पटना के ऐतिहासिक गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की मिली धमकी, फोन पर कहा- 'लंगर हॉल में रखे हैं 4 RDX...'
'यह अनुभव रेप जैसा था'
महिला ने बताया कि उसके लिए यह अनुभव बलात्कार जैसा था। इस घटना के कारण उसे पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हो गया। तंग आकर उसे अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी और अब उसे दूसरी जगह रहने के लिए भी मजबूर होना पड़ा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी तस्वीरों और वीडियो के लिए गूगल सर्च में 2,000 से ज़्यादा URL दिखाई दे रहे थे। उसकी शिकायत के बाद शुरुआती तौर पर कुछ चीजें हटा दी गई थीं लेकिन पूरा डेटा अभी भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Vice President Elections 2025 Live: देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति: चुनाव के लिए वोटिंग जारी, PM मोदी ने सबसे पहले डाला वोट
कंपनी के खिलाफ अभियान
इस घटना के बाद लोगों ने गूगल के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है जिसमें कंपनी पर लोगों की निजता के हनन का आरोप लगाया जा रहा है। यह मामला दिखाता है कि डिजिटल युग में व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा कितनी ज़रूरी है।