Vice President Elections 2025 Live: देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति: चुनाव के लिए वोटिंग जारी, PM मोदी ने सबसे पहले डाला वोट

Edited By Updated: 09 Sep, 2025 10:17 AM

voting continues for the vice presidential election pm modi casts his vote fir

देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में वोटिंग चल रही है। सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी जिसके बाद वोटों की गिनती होगी। इस चुनाव में सीधा मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के...

नेशनल डेस्क। देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में वोटिंग चल रही है। सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी जिसके बाद वोटों की गिनती होगी। इस चुनाव में सीधा मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है।

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले किया मतदान

मतदान की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अपना वोट डाला। वोटिंग शुरू होने से पहले, सभी एनडीए सांसदों ने एक ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लिया जहां चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

कौन-कौन करेगा मतदान?

इस चुनाव में लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य मतदान करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य शामिल होते हैं जिनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं।

शाम 6 बजे होगी मतगणना

वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने के तुरंत बाद शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि आज शाम तक देश को अपना नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!