नाइजीरिया में सड़क हादसा, 25 की मौत, 10 घायल अबुजा

Edited By Updated: 25 Mar, 2023 02:22 AM

road accident in nigeria 25 killed 10 injured abuja

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बाउची में सड़क दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए।

इंटरनेशनल डेस्क : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बाउची में सड़क दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। संघीय सड़क सुरक्षा कोर (एफआरएससी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नाइजीरिया के एफआरएससी के कमांडर यूसुफ अब्दुल्लाही के हवाले से अपनी कहा, 'अस्पताल में एक डॉक्टर ने 25 लोगों की पुष्टि की, जिनमें नौ वयस्क पुरुष, 11 महिला, दो बच्चे और तीन बच्चियां शामिल थीं। दस अन्य लोग घायल हुए हैं।

यह हादसा गुरुवार को शाम 4.30 बजे हुआ और शुक्रवार को एफआरएससी ने इसकी पुष्टि की। अखबार ने अपनी रिपोटर् में श्री अब्दुल्लाही के हवाले से बताया है कि 35 लोगों को ले जा रही एक टोयोटा हमर बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और 11 लोगों को कुचल दिया, जो एक कार वॉश के पास एक पेड़ के नीचे शरण ले रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!