अंतरिक्ष ले जाई गई मदिरा बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत 10 लाख डॉलर

Edited By Updated: 04 May, 2021 10:49 PM

space moved wines available for sale price  1 million

अंतरिक्ष से होकर आई शराब अब धरती पर बिक्री के लिये उपलब्ध हैं लेकिन दाम ‘सातवें आसमान'' पर हैं। प्रसिद्ध नीलामी घर क्रिस्टी ने मंगलवार को कहा कि वह फ्रेंच वाइन की एक बोतल

लंदनः अंतरिक्ष से होकर आई शराब अब धरती पर बिक्री के लिये उपलब्ध हैं लेकिन दाम ‘सातवें आसमान' पर हैं। प्रसिद्ध नीलामी घर क्रिस्टी ने मंगलवार को कहा कि वह फ्रेंच वाइन की एक बोतल की नीलामी कर रहा है जो एक साल से भी ज्यादा समय तक धरती से बाहर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर रखी गई थी। 
PunjabKesari
नीलामी घर को उम्मीद है कि शराब के पारखी इसे खरीदने के लिए 10 लाख डॉलर तक की कीमत अदा कर सकते हैं। अंतरिक्ष (वायुमंडल से बाहर) में कृषि की संभावना को तलाश रहे शोधकर्ताओं द्वारा नवंबर 2019 में शराब की 12 बोतल आईएसएस में भेजी थी जिनमें से एक ‘द पेट्रस 2000' भी है। फ्रांस में इसका स्वाद चखने वाले एक मदिरा विशेषज्ञ के मुताबिक 14 महीनों बाद धरती पर लौटी इस शराब के स्वाद में हल्का बदलाव आया है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!