चीन के हमले के डर से ताइवान ने बढ़ाई सुरक्षा, किया युद्धाभ्यास

Edited By Updated: 20 Jan, 2021 01:33 PM

taiwan stages military drills as china sanctions us officials

चीन के हमले के डर से ताइवान ने  जहां अपनी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है वहीं सेना का युद्धाभ्यास भी  शुरू किया है। ताइवान के मेजर ...

इंटरनेशनल डेस्कः  चीन के हमले के डर से ताइवान ने  जहां अपनी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है वहीं सेना का युद्धाभ्यास भी  शुरू किया है। ताइवान के मेजर जनरल चेन चोंग जी बताया कि ताइपे के दक्षिण स्थित सेना के हुको बेस पर यह युद्धाभ्यास चल रहा है।  युद्धाभ्यास में टैंक, मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया जा  रहा है। 

 

उन्होंने कहा कि हमें यह मतलब नहीं है कि ताइवान की जलसंधि में क्या चल रहा है, लेकिन हम अपने द्वीप और इसकी जमीन की सुरक्षा जरूर करेंगे।  उन्होंने कहा कि सेना का युद्धाभ्यास यह बताने के लिए है कि हम अपनी सुरक्षा के प्रति कितने गंभीर हैं। ज्ञात हो कि ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन पहले ही कह चुकी हैं कि ताइवान की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

इसके लिए उन्होंने अमेरिका से बड़ा रक्षा समझौता भी किया है, जिसके तहत उसे एफ-16 विमान, हथियारयुक्त ड्रोन, रॉकेट सिस्टम, हार्पून मिसाइल उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने चीन का मुकाबला करने के लिए ताइवान की सैन्य उत्पादन करने वाली इंडस्ट्री और पनडुब्बियों के निर्माण का कार्य भी तेज किया है। ताइवान को लगातार चीन की धमकियों के देखते हुए ताइवान इस तरह की तैयारी कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!