ट्रंप का कनाडा पर फूटा टैरिफ बम ! कहा-‘झूठा विज्ञापन क्यों दिया ? अब भुगतो परिणाम’

Edited By Updated: 26 Oct, 2025 12:38 PM

trump adds 10 percent tariff on canada amid reagan ad spat

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को धमकी दी है कि यदि ओंटारियो में चल रहा शुल्क-विरोधी विज्ञापन नहीं हटाया गया तो कनाडाई आयात पर 10% अतिरिक्त कर लगाया जाएगा। विज्ञापन में रीगन के बयान का उपयोग ट्रंप को भड़का गया। कनाडा पहले से भारी शुल्क से...

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने आक्रामक व्यापार रुख से हलचल मचा दी है। ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी दी है कि यदि ओंटारियो प्रांत में चल रहा अमेरिका-विरोधी शुल्क विज्ञापन तुरंत नहीं हटाया गया, तो वह कनाडाई आयात पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा देंगे। ट्रंप ने शनिवार को ‘एयर फोर्स वन’ से मलेशिया रवाना होते समय अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा “उनका विज्ञापन झूठ पर आधारित है। उन्हें इसे तुरंत हटाना था, लेकिन उन्होंने वर्ल्ड सीरीज के दौरान इसे प्रसारित कर दिया। इसलिए मैं कनाडा पर इस समय लग रहे शुल्क में 10% की वृद्धि कर रहा हूं।”

 

ये विज्ञापन बना  विवाद का कारण
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में प्रसारित इस विज्ञापन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शब्दों का इस्तेमाल कर अमेरिकी शुल्क नीति की आलोचना की गई थी।ट्रंप को यह कदम “अमेरिका-विरोधी और शत्रुतापूर्ण व्यवहार” लगा। उन्होंने कहा कि कनाडा के साथ व्यापार वार्ता अब समाप्त कर दी जाएगी। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि यह विज्ञापन सप्ताहांत के बाद हटा दिया जाएगा, लेकिन वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच के दौरान इसे दिखाए जाने से मामला बिगड़ गया।

 

 कनाडा पर पहले से ही भारी शुल्क

  • ट्रंप प्रशासन पहले से ही कनाडाई उत्पादों पर 35% तक के शुल्क लगा चुका है। 
  • इस्पात और एल्युमिनियम: 50% शुल्क
  • ऊर्जा उत्पाद: 10% शुल्क
  • अन्य वस्तुएं: USMCA (अमेरिका-कनाडा-मेक्सिको समझौता) के तहत कुछ उत्पाद शुल्क-मुक्त
  • कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इन शुल्कों को कम करने के लिए वार्ता शुरू की थी, लेकिन ट्रंप की इस नई घोषणा ने फिर तनाव बढ़ा दिया है।
     

कनाडा-अमेरिका व्यापार पर संभावित असर
कनाडा के तीन-चौथाई से अधिक निर्यात अमेरिका को जाते हैं।हर दिन करीब 3.6 अरब कनाडाई डॉलर मूल्य के माल और सेवाएं सीमा पार करती हैं। ट्रंप के नए शुल्क से कनाडा की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लग सकता है। व्हाइट हाउस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क कब लागू होगा और किन वस्तुओं पर इसका असर पड़ेगा।

 

रीगन को लेकर विवादित दावा
ट्रंप ने यह भी कहा कि विज्ञापन में रीगन के रुख को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।उन्होंने कहा -“रीगन अमेरिका के हितों की रक्षा के पक्षधर थे, लेकिन इस विज्ञापन में उन्हें शुल्क विरोधी दिखाया गया है, जो पूरी तरह झूठ है।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!