ट्रंप ने ओबामा दंपति का किया नस्लवादी अपमान, कपल का शर्मनाक वीडियो किया पोस्ट ! बवाल मचने पर व्हाइट हाऊस ने...

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 12:44 PM

trump declines to apologize for racist obamas social media post

डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा दंपति को चिम्पैंजी के रूप में दिखाने वाला वीडियो साझा किया। सोशल मीडिया और नेताओं ने इसे नस्लवादी करार दिया। आलोचनाओं के बाद व्हाइट हाउस ने वीडियो हटा दिया। ट्रंप ने माफी नहीं मांगी। यह पोस्ट 2020 के चुनाव और झूठे वोटिंग दावों...

Washington:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को जंगल में चिम्पैंजी के रूप में दिखाने वाले वीडियो को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों की तीखी आलोचना के बाद सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह इस पोस्ट के लिए माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा, ''मैंने कोई गलती नहीं की।'' यह पोस्ट बृहस्पतिवार रात ट्रंप के 'ट्रुथ सोशल' अकाउंट पर साझा किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने बाद में इसे एक कर्मचारी की गलती बताया।

PunjabKesari

प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पहले इसे ''बेकार की नाराजगी'' करार दिया था लेकिन भारी दबाव के बाद पोस्ट हटा दिया गया। वीडियो में 2020 के चुनाव में वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ के झूठे दावों के बीच दो चिम्पैंजी के चेहरों पर ओबामा दंपति की तस्वीर नजर आ रही थी। 62 सेकंड की यह वीडियो क्लिप पहले भी एक कट्टरपंथी मीम निर्माता द्वारा साझा की जा चुकी थी। इसमें ट्रंप को ''जंगल का राजा'' दिखाया गया और जो बाइडन सहित कई डेमोक्रेटिक नेताओं को जानवरों के रूप में चित्रित किया गया है। 'कांग्रेसनल ब्लैक कॉकस' की प्रमुख यवेट क्लार्क ने इसे व्हाइट हाउस में ''विषाक्त और नस्लवादी माहौल'' का प्रमाण बताया।

 

अमेरिका के सबसे पुराने और प्रमुख नागरिक अधिकार संगठन एनएएसीपी के अध्यक्ष डेरिक जॉनसन ने इसे घृणित बताते हुए कहा कि ट्रंप आर्थिक मुद्दों और जेफ्री एप्स्टीन मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। रिपब्लिकन सीनेटर टिम स्कॉट और रोजर विकर सहित कई नेताओं ने पोस्ट को अस्वीकार्य बताया और माफी की मांग की। अमेरिका में अश्वेत लोगों को जानवरों से जोड़ने का नस्लवादी इतिहास रहा है, जिसका इस्तेमाल गुलामी और भेदभाव को उचित ठहराने के लिए किया जाता था। ओबामा पहले भी ऐसे अपमानजनक चित्रण का शिकार रह चुके हैं।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!