चीन का अब नकली सोने का वैश्विक घोटाला उजागर, सवालों के घेरे में बड़े ब्रांड्स

Edited By Updated: 26 Dec, 2024 12:09 PM

trust turns dust  lessons from china s gold scandal

चीन में नकली सोना और प्लैटिनम का चलन कोई नई बात नहीं है। लेकिन व्यापारी अक्सर इन घोटालों से बच निकलते हैं और उन्हें किसी भी तरह की सजा नहीं मिलती।...

Bejing: चीन में नकली सोना और प्लैटिनम का चलन कोई नई बात नहीं है। लेकिन व्यापारी अक्सर इन घोटालों से बच निकलते हैं और उन्हें किसी भी तरह की सजा नहीं मिलती। वहीं, निगरानी के लिए जिम्मेदार सरकारी एजेंसियां भी निष्क्रिय बनी रहती हैं। हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ, जिसने चीन में सोने की गुणवत्ता को लेकर जनता और बाजार को हिलाकर रख दिया है। सितंबर 2023 में हुनान प्रांत की एक महिला ने पाया कि वैलेंटाइन डे पर 20,000 युआन में खरीदा गया उसका सोने का ब्रासलेट, जिसे वह पूरे साल पहनती रही, 35 ग्राम के बजाय केवल 20 ग्राम वजनी निकला। ब्रासलेट पर केवल ‘999 हॉलमार्क’ था और ब्रांड की पहचान नहीं थी। जांच के बाद पता चला कि सोने के नाम पर उसे नकली गहना बेचा गया था। इस घटना ने चीन में बड़े पैमाने पर नाराजगी फैला दी।  


ये भी पढ़ेंः- Black Wednesday: चंद सैकेंड में यात्रियों से भरे विमान के उड़ गए परखच्चे, हादसे का असली कारण आया सामने (Photos)
 

 
चीन की सरकारी मीडिया CCTV  ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि चीन में 24 कैरेट सोने में रिनियम नामक धातु मिलाई जा रही है। यह एक दुर्लभ धातु है, जो देखने में सोने जैसी लगती है, लेकिन बहुत सस्ती होती है। रिनियम का उपयोग करके नकली सोना बनाना आसान और सस्ता हो गया है, और इसे सामान्य तरीकों से पहचानना मुश्किल है। CCTV की रिपोर्ट के बाद 16 बड़े आभूषण ब्रांड, जिनमें चाउ सॉन्ग सॉन्ग और लाओ फेंग शियांग जैसे नाम शामिल हैं, इस घोटाले में फंस गए हैं। जनता अपने गहनों की जांच के लिए दुकानों की ओर दौड़ रही है। यह घोटाला चीन के सोने से जुड़े पुराने घोटालों की याद दिलाता है। 2020 में  वुहान किंग गोल्ड ज्वेलरी घोटाले में 100 टन नकली सोना पकड़ा गया था, जिसकी कीमत 20 बिलियन युआन (लगभग 2.83 बिलियन डॉलर) थी। उस समय घोटाले के पीछे सरकार के उच्च पदस्थ लोगों के होने की आशंका जताई गई थी। 


ये भी पढ़ेंः- रूस ने यूक्रेन पर दागी 70 से अधिक मिसाइलें और 100 ड्रोन, जेलेंस्की बोले- क्रूर पुतिन ने जानबूझकर क्रिसमस पर किया हमला

यह नकली सोना न केवल चीन के बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फैल चुका है। चीन में नकली सोने की वजह से आम लोग भारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। कई लोग अपनी जमापूंजी नकली गहनों पर खर्च कर रहे हैं। एक उपभोक्ता ने 1,985 युआन में खरीदे गए सोने के लॉकेट की जांच की तो पाया कि वे नकली थे। इस तरह की घटनाएं उपभोक्ताओं का भरोसा तोड़ रही हैं।  चीन की सरकार और उसकी निगरानी एजेंसियों की नाकामी पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। खबरें हैं कि चीन के राष्ट्रीय सोने के भंडार का एक बड़ा हिस्सा नकली हो सकता है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। यहां नकली सोने की समस्या से अंतरराष्ट्रीय सोने के बाजार की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ रहा है। नकली सोने के बार, जिन पर प्रतिष्ठित रिफाइनरी के नाम अंकित होते हैं, वैश्विक बाजारों में बिक रहे हैं, जिससे वित्तीय संस्थानों और नियामकों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!