Edited By Sahil Kumar,Updated: 13 Sep, 2026 10:19 AM

पिछले कुछ दिनों में प्लेन एक्सीडेंट और टेक्निकल खराबी जैसी खबरें काफी तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच एक और ऐसी खबर सामने आ रही है, जहां ट्यूनीशिया जा रही 'टर्किश एयरलाइंस' की एक फ्लाइट तेज टर्बुलेंस का शिकार हो गई। प्लेन में अचानक आए इस टर्बुलेंस की वजह...
Turkish Airlines: पिछले कुछ दिनों में प्लेन एक्सीडेंट और टेक्निकल खराबी जैसी खबरें काफी तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच एक और ऐसी खबर सामने आ रही है, जहां ट्यूनीशिया जा रही 'टर्किश एयरलाइंस' की एक फ्लाइट तेज टर्बुलेंस का शिकार हो गई। प्लेन में अचानक आए इस टर्बुलेंस की वजह से पैसेंजर्स के मन में घबराहट फैल गई।
ट्यूनिस-कार्थेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की 3 नाकाम कोशिशों के बाद प्लेन को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन में बैठे पैसेंजर्स डर के मारे चीखते हुए दिख रहे हैं।
<
>
खराब मौसम और तेज हवा के झोंकों की वजह से प्लेन हवा में बुरी तरह हिलने लगा, जिससे पैसेंजर्स में अफरा-तफरी मच गई। एक पैसेंजर ने इस घटना का वीडियो अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो में उसने बताया कि कैसे तेज झटकों के बाद तीसरी लैंडिंग की कोशिश के दौरान प्लेन अचानक बहुत तेजी से नीचे गिरने लगा।
इस घटना के बाद, ट्यूनिस-कार्थेज एयरपोर्ट पर लैंडिंग न कर पाने के बाद, पायलट ने समझदारी दिखाते हुए प्लेन को पास के दूसरे एयरपोर्ट पर मोड़ दिया, जहाँ वह सुरक्षित रूप से लैंड हो गया। प्लेन के सुरक्षित रूप से लैंड होने के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल, एयरलाइन घटना से जुड़ी आगे की जानकारी की जांच कर रही है।