पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 2 पुलिस अधिकारियों की हत्या

Edited By Updated: 10 Mar, 2025 07:19 PM

two police officers killed by unknown gunmen in pakistan s kp

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना प्रांतीय ...

Peshawar: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना प्रांतीय राजधानी पेशावर से करीब 65 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम स्थित कोहाट जिले के टांडा बांध के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद निरोधक विभाग के उप-निरीक्षक एक सिपाही के साथ यात्रा कर रहे थे तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने टांडा बांध क्षेत्र में उन पर हमला कर दिया और इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को पास के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। हालांकि, इस हमले की जिम्मेदारी अबतक किसी समूह ने नहीं ली है। आम तौर पर आतंकवादी खुफिया एजेंसियों और उन विभागों से जुड़े अधिकारियों को निशाना बनाते हैं जो आतंकवादियों की गिरफ्तारी से संबंधित होते हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!