ईरान में क्रैश हुए फाइटर जेट के पायलट का 36 घंटे बाद रेस्क्यू, अमेरिका का बड़ा ऑपरेशन

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 04:47 PM

us rescues crashed fighter jet pilot in iran after 36 hours

ईरान में क्रैश हुए एफ-15 फाइटर जेट के पायलट को अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने करीब 36 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जख्मी पायलट पश्चिमी ईरान के बोयर-अहमद क्षेत्र में करीब 55 किमी तक चला और 7 हजार फीट ऊंचे पहाड़ों में छिपा रहा।

इंटरनेशनल डेस्क: ईरान में क्रैश हुए एफ-15 फाइटर जेट के पायलट को अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने करीब 36 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जख्मी पायलट पश्चिमी ईरान के बोयर-अहमद क्षेत्र में करीब 55 किमी तक चला और 7 हजार फीट ऊंचे पहाड़ों में छिपा रहा। 12 से अधिक अमेरिकी फाइटर जेट्स और चॉपर ने पायलट का रेस्क्यू किया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा था, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इतिहास के सबसे साहसिक और सफल मिशनों में से एक बताया है।

पहाड़ों में छिपकर बचाई जान
जानकारी के मुताबिक, यह घटना पश्चिमी ईरान के बोयर-अहमद इलाके की है। हादसे के बाद पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकल गया, लेकिन वह क्रैश साइट से काफी दूर जा गिरा। इसके बाद उसने अपने फ्लाइंग सूट के सिग्नल और लोकेशन सिस्टम बंद कर दिए, ताकि दुश्मन उसे ट्रैक न कर सके। इस दौरान उसके पास केवल एक पिस्टल थी और वह लगातार अपनी सुरक्षा के लिए जगह बदलता रहा। 
क्रैश के बाद ईरान की सेना पायलट की तलाश में जुट गई थी। स्थानीय लोगों को भी पायलट को पकड़ने के लिए इनाम का लालच दिया गया था, जिससे खतरा और बढ़ गया था।

CIA की रणनीति ने बदला खेल
इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने एक रणनीति अपनाई। एजेंसी ने ईरान में यह अफवाह फैला दी कि पायलट को खोज लिया गया है। इससे ईरानी सेना की तलाश भटक गई। इसी दौरान CIA ने उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर पायलट की सही लोकेशन ट्रेस कर ली, जिससे रेस्क्यू मिशन को अंजाम देना आसान हो गया।


बड़े पैमाने पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
पायलट को निकालने के लिए अमेरिका ने बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया। इस मिशन में 12 से ज्यादा फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्टर और सैकड़ों स्पेशल फोर्स कमांडो शामिल थे। रेस्क्यू के दौरान अमेरिका ने अपने तीन विमानों दो C-130 और एक MH-6 लिटिल बर्ड को खुद ही नष्ट कर दिया। ये विमान तकनीकी खराबी के कारण वहीं फंस गए थे और अमेरिका नहीं चाहता था कि उनकी तकनीक ईरान के हाथ लगे। जब ईरानी सेना इन नष्ट विमानों के आसपास जुटी हुई थी, उसी दौरान अमेरिकी बलों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


पायलट का इलाज जारी
रेस्क्यू के बाद घायल पायलट को कुवैत ले जाया गया, जहां अमेरिकी एयरफोर्स के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!