Condom Festival: इस देश की अनोखी परंपरा! यहां हर साल मनाया जाता है कंडोम फेस्टिवल, जानें क्या है इसका असली मकसद

Edited By Updated: 17 Sep, 2025 02:35 PM

why is condom festival celebrated in japan

दुनिया भर में कई तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं लेकिन जापान में एक ऐसा अनोखा त्यौहार मनाया जाता है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इस त्यौहार का नाम है कंडोम फेस्टिवल या कनमारा मत्सुरी। यह फेस्टिवल सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि इसके पीछे यौन...

इंटरनेशनल डेस्क। दुनिया भर में कई तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं लेकिन जापान में एक ऐसा अनोखा त्यौहार मनाया जाता है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इस त्यौहार का नाम है कंडोम फेस्टिवल या कनमारा मत्सुरी। यह फेस्टिवल सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि इसके पीछे यौन स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक संदेश का एक गहरा मकसद छिपा है।

PunjabKesari

क्या है कनमारा मत्सुरी?

यह फेस्टिवल हर साल अप्रैल के पहले रविवार को जापान के कावासाकी शहर के कानायामा मंदिर में आयोजित होता है। इस त्यौहार को जापान में 'स्टील फालस का त्योहार' भी कहा जाता है। माना जाता है कि इसकी शुरुआत सदियों पहले प्रजनन क्षमता और बुरी आत्माओं से सुरक्षा के लिए हुई थी। समय के साथ यह एक आधुनिक और मजेदार फेस्टिवल में बदल गया जिसमें अब कंडोम जागरूकता का अहम हिस्सा बन गए हैं।

PunjabKesari

फेस्टिवल में क्या होता है?

इस फेस्टिवल में आपको कंडोम से बनी रंग-बिरंगी सजावट देखने को मिलेगी। मंदिर परिसर में कंडोम-थीम वाले गुब्बारे, खिलौने, आइसक्रीम और कैंडी तक बेची जाती हैं। लोग कंडोम प्रिंट वाली टी-शर्ट और हैट पहने नजर आते हैं। विदेशी पर्यटक भी इस उत्सव में बड़ी संख्या में भाग लेते हैं और खूब तस्वीरें खींचते हैं।

यह भी पढ़ें: HIV के बढ़ते मामले: 6 महीने में 112 नए मरीज, दूसरे राज्यों से लौटे मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित

PunjabKesari

असली मकसद जानकर होगी हैरानी

यह सब देखने में भले ही अजीब लगे लेकिन इसका असली मकसद बहुत गंभीर है। इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य HIV/AIDS और यौन रोगों के बारे में जागरूकता फैलाना है। फेस्टिवल से होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा इसी काम के लिए दान किया जाता है। साथ ही यह त्यौहार यौन स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने के लिए लोगों को प्रेरित करता है जो अक्सर एक वर्जित विषय माना जाता है। यह फेस्टिवल साबित करता है कि गंभीर संदेश को भी मजेदार और खुले तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!