लड़की ने 14 साल तक कपड़ों में छुपाए रखा राज, Photos देख फटी रह जाएंगी आंखें

Edited By Updated: 21 May, 2018 03:56 PM

workitu dababa ethiopian girl born with eight limbs

दुनिया में  पैदा होने वाले कई बच्चे असाधारण शारीरिक बनावट के होते हैं।  कई बच्चों की इसी असाधारण शारीरिक बनावट की वजह से मौत भी हो जाती है।   इन्हीं में कुछ ऐसे भी होते हैं जो अच्छी किस्मत की वजह से बच जाते हैं। एेसी ही एक लड़की का मामला सामने आया है

अदिस अबाबाः   दुनिया में  पैदा होने वाले कई बच्चे असाधारण शारीरिक बनावट के होते हैं।  कई बच्चों की इसी असाधारण शारीरिक बनावट की वजह से मौत भी हो जाती है।   इन्हीं में कुछ ऐसे भी होते हैं जो अच्छी किस्मत की वजह से बच जाते हैं। एेसी ही एक लड़की का मामला सामने आया है  जिसने 14 साल तक अपनी सच्चाई को छिपाए रखा।  यह लड़की है अफ्रीकी देश इथोपिया की रहने वाली देबबेत (19) जो दिखने में तो बिल्कुल आम लड़की की तरह ही थी। लेकिन उसमें एक ऐसी सच्चाई छिपी हुई थी, जिसके बारे में वो खुद भी नहीं जानती थी। क्योंकि उसने कभी अपने शरीर को दूसरी लड़की के शरीर के साथ नहीं देखा था। राज़ से पर्दा उस दिन उठा जब देबबेत की एक दोस्त ने उसके सामने ही कपड़े बदले। दोस्त की शारीरिक बनावट और खुद की शारीरिक बनावट में देबबेत को काफी अंतर दिखाई दिया।
PunjabKesari

उस समय देबबेत की उम्र केवल 14 साल ही थी और वह पैरासाइटिक ट्विन के साथ ज़िंदगी जी रही थी। जिसकी वजह से देबबेत के पेट के नीचे जन्म से ही दो हाथ और पैर जुड़े हुए थे। जो समय के साथ-साथ बढ़ते चले गए। कमज़ोर आर्थिक स्थिती की वजह से देबबेत का इलाज भी नहीं हो पा रहा था। लेकिन सबसे ज़्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि 14 साल की उम्र तक किसी अन्य शख्स को भनक भी नहीं पड़ी कि देबबेत अन्य इंसानों की तुलना में काफी अलग है।

PunjabKesari

लेकिन साल 2012 में देबबेत की ज़िंदगी में वो पल भी आया जब वह भी आम इंसान की तरह साधारण हो गई। 8 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद डॉ. एरिक गोकेन ने देबबेत के शरीर से अतिरिक्त हिस्से को अलग कर दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि परिवार वालों ने कभी भी ये नहीं सोचा कि  उसकी अलग शारीरिक बनावट किसी कमी की वजह से है। वे हमेशा यही सोचते रहे कि किसी श्राप की वजह से उनकी बेटी के शरीर में अतिरिक्त हिस्से जुड़े हुए हैं। वोर्कितु देबबेत ने अंततः मौत को मात देने में कामयाबी पा ली है। एक गंभीर किस्म की परेशानी से जूझ रही इस लड़की को मौत से जीत हासिल करने के दौरान कई कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ा है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!