Wuhan Apartment Rent: चीन के इस 30 हज़ार Rent वाले घर ने उड़ाए भारतीयों के होश: क्या मुंबई-बेंगलुरु से भी सस्ता है वुहान?

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 09:42 AM

china wuhan apartment rent indian man flat tour china

भारत के किसी भी बड़े शहर में अगर आप 15वीं मंजिल पर कोई आलीशान घर ढूंढने निकलें, तो शायद आपके पसीने छूट जाएं। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के रेंट पर नई बहस छेड़ दी है। मामला चीन...

wuhan apartment rent: भारत के किसी भी बड़े शहर में अगर आप 15वीं मंजिल पर कोई आलीशान घर ढूंढने निकलें, तो शायद आपके पसीने छूट जाएं। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के रेंट पर नई बहस छेड़ दी है। मामला चीन के वुहान शहर का है, जहां एक भारतीय युवक ने अपने फ्लैट का जो नजारा दिखाया, उसे देखकर लोग दंग हैं।

सिर्फ 30 हजार में 'प्रीमियम' लाइफस्टाइल
इंस्टाग्राम पर अद्विक (Advik) नाम के एक युवक ने अपने अपार्टमेंट का टूर शेयर किया है। अद्विक ने बताया कि वह शहर के बीचों-बीच एक ऐसी इमारत में रहते हैं जिसमें 32 मंजिलें हैं। कमाल की बात यह है कि इतनी प्राइम लोकेशन पर होने के बावजूद उनके फ्लैट का किराया महज 30,000 रुपये है।

अद्विक ने जब अपने फ्लैट का दरवाजा खोला, तो सुविधाओं की लंबी फेहरिस्त सामने आ गई। घर छोटा जरूर है, लेकिन इसे बेहद स्मार्ट तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें एक मॉडर्न किचन के साथ बालकनी एरिया भी है, जहां washing machine और gas water heater जैसी हर जरूरी सुविधा पहले से मौजूद है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑨𝒅𝒗𝒊𝒌阿迪™ | Youtuber (@advikjourney)

शानदार व्यू और 24 घंटे पानी
अद्विक इस इमारत की 15वीं मंजिल पर रहते हैं, जहां से पूरे शहर का नजारा किसी फिल्म जैसा लगता है। वीडियो में उन्होंने दिखाया कि बिल्डिंग में तीन हाई-स्पीड लिफ्ट लगी हैं और पानी की सुविधा के लिए एक खास मशीन है, जिसे स्कैन करके कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने अपने इस आशियाने को 'प्रीमियम' कैटेगरी का बताया है, क्योंकि यहां सुरक्षा और सुविधा का खास ख्याल रखा गया है।

भारतीयों का दर्द: 'बेंगलुरु से तो बहुत सस्ता है'
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना अपने शहरों से करना शुरू कर दिया। सबसे ज्यादा चर्चा बेंगलुरु और मुंबई के रेंट को लेकर हुई। एक यूजर ने लिखा कि जितने में अद्विक चीन के पॉश इलाके में रह रहे हैं, उतने में बेंगलुरु में तो शायद माचिस की डिब्बी जैसा कमरा भी न मिले। वहीं, दूसरे यूजर्स का कहना था कि भारत के मेट्रो शहरों में मिडिल क्लास के लिए घर लेना अब बस एक सपना जैसा होता जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!