Mata Tekri: मां तुलजा भवानी के दर्शनों के लिए करना होगा इन नियमों का पालन

Edited By Updated: 14 Jun, 2020 04:32 PM

jai maa tulja bhavani badi mata mandir in madhya pradesh

देशभर के धार्मिक स्थलों पर आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो गए हैं, इसी के साथ पूजा प्रार्थना इबादत का दौर भी शुरू हो गया है और मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च भी आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
देशभर के धार्मिक स्थलों पर आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो गए हैं, इसी के साथ पूजा प्रार्थना इबादत का दौर भी शुरू हो गया है और मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च भी आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। उसी के साथ देवास में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता टेकरी पर मां तुलजा भवानी और माता चामुंडा का मंदिर जो देशभर के साथ ही विश्व में भी प्रसिद्ध है, पर भी करीब 2 माह बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो गए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर श्रद्धालु मां तुलजा भवानी और माता चामुंडा के मदिंर में दर्शन करने के लिए पहुंचें। 
PunjabKesari, Jai Maa Tulja Bhavani Mandir, Jai Maa Tulja Bhavani Badi Mata Mandir, मां तुलजा भवानी,  मां तुलजा भवानी मंदिर, Mata Tekri, माता टेकरी, माता चामुंडा टेकरी, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Corona virus, Covid 19
इसी के साथ श्रद्धालुओं के थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई और पुलिस के साथ-साथ डॉक्टरों की टीम भी माता टेकरी पर एहतियात के तौर पर तैनात की गई है। माता चामुंडा टेकरी पर अब नए बदलाव के साथ दर्शन होंगे। जिसमें किसी भी चीज को छूना प्रतिबंधित होगा और प्रतिमा के करीब जाना भी प्रतिबंधित होगा। करीब 6 फीट की दूरी से अब मां तुलजा भवानी और माता चामुंडा के दर्शन भक्तजन कर रहे हैं। 
PunjabKesari, Jai Maa Tulja Bhavani Mandir, Jai Maa Tulja Bhavani Badi Mata Mandir, मां तुलजा भवानी,  मां तुलजा भवानी मंदिर, Mata Tekri, माता टेकरी, माता चामुंडा टेकरी, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Corona virus, Covid 19
इसी के साथ आज पहुंचे भक्तजनों ने खुशी व्यक्त की और कहा, कि करीब 2 महीने से जो दर्शनों की व्यवस्था बंद की गई थी, वह आज से शुरू हुई है। जिससे माता तुलजा और चामुंडा के दर्शन करने के बाद उन्हें आत्मिक शांति मिल रही है। साथ ही मुख्य पुजारी मुकेश नाथ पुजारी ने भी बताया कि आज से विधि-विधान पूर्वक आम लोगों के लिए दर्शनों को खोला गया है। साथ ही लोगों से भी अपील की कि लोगों को प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन ज़रूर करना चाहिए। हम आपको बता दें कि देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी पर शारदीय नवरात्र में 9 दिनों में एक बड़ा जनसैलाब माँ के दर्शन करने के लिए उमड़ता है, और 9 दिनों में ही लाखो श्रद्धालु दर्शन करने के लिए देवास की इस प्रसिद्ध माता टेकरी पर पहुचते हैं। 
PunjabKesari, Jai Maa Tulja Bhavani Mandir, Jai Maa Tulja Bhavani Badi Mata Mandir, मां तुलजा भवानी,  मां तुलजा भवानी मंदिर, Mata Tekri, माता टेकरी, माता चामुंडा टेकरी, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Corona virus, Covid 19
धार्मिक स्थलों के करीब 2 माह बाद खुलने पर जहां एक और श्रद्धालुओं और भक्तों के मन में हर्ष है, वही अब दर्शन करने और ईबादत करने वालो आमजनों को कोरोना के नए नियमों को पालन करना भी आवश्यक होगा, जिससे कि बिमारी से बचा जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!