बीटिंग रिट्रीट समारोह में 1,000 ड्रोन 10 मिनट तक आसमान को करेंगे जगमग : जितेंद्र सिंह

Edited By Updated: 21 Jan, 2022 11:16 PM

1 000 drones to illuminate skies for 10 minutes at the beating retreat ceremony

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगले हफ्ते ‘बीटिंग रिट्रीट'' समारोह में करीब 1,000 ड्रोन 10 मिनट तक आसमान को जगमग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह का ‘शो'' संचालित

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगले हफ्ते ‘बीटिंग रिट्रीट' समारोह में करीब 1,000 ड्रोन 10 मिनट तक आसमान को जगमग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह का ‘शो' संचालित करने वाला भारत चौथा देश होगा। 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड द्वारा समर्थित और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में निर्मित एक स्टार्ट-अप यह ड्रोन शो संचालित करेगा।

मंत्री ने कहा कि चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद 1,000 ड्रोन के साथ इतने बड़े पैमाने पर शो आयोजित करने वाला भारत चौथा देश होगा। सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के सहयोग से बोटलैब डायनामिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने आजादी की 75 वर्षगांठ मनाने के लिए अनूठे ‘ड्रोन शो'की संकल्पना तैयार की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!