10 Grams Gold 1 lakh: इस दिन तक ₹1.10 लाख पर होगा सोना, एक्सपर्ट्स ने बताया कब छूएगा आंकड़ा!

Edited By Updated: 21 May, 2025 03:29 PM

10 grams of gold will reach 1 lakh 10 thousand

काफी समय की नरमी के बाद एक बार फिर सोना निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में जो गिरावट देखने को मिल रही थी, अब उसकी जगह जबरदस्त तेजी ने ले ली है। ताज़ा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि जल्द ही सोना ₹1 लाख प्रति 10...

नेशनल डेस्क: काफी समय की नरमी के बाद एक बार फिर सोना निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में जो गिरावट देखने को मिल रही थी, अब उसकी जगह जबरदस्त तेजी ने ले ली है। ताज़ा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि जल्द ही सोना ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है — और यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में इस उछाल का सबसे बड़ा कारण है निवेशकों की वापसी। वैश्विक स्तर पर जारी टैरिफ वॉर की अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोना फिर से पोर्टफोलियो में शामिल किया जा रहा है। यही वजह है कि सोने के दाम में एक बार फिर मजबूती देखने को मिल रही है।

कितनी हुई बढ़त?

21 मई को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹1,645 की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह बढ़कर ₹95,452 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले यह ₹93,807 पर था। चांदी भी पीछे नहीं रही — इसमें ₹1,775 की छलांग लगाकर दाम ₹97,475 प्रति किलो हो गए।

शहरों में क्या है सोने का रेट?

  • दिल्ली: 22 कैरेट - ₹89,450 | 24 कैरेट - ₹97,570

  • मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: 22 कैरेट - ₹89,300 | 24 कैरेट - ₹97,420

  • भोपाल: 22 कैरेट - ₹89,350 | 24 कैरेट - ₹97,470

अब तक कितना महंगा हुआ है सोना?

साल 2024 की शुरुआत में सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था। अब यह बढ़कर ₹95,452 हो चुका है — यानी इस साल अब तक ₹19,290 की तेजी देखी गई है। चांदी में भी जोरदार बढ़त आई है, जो ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹97,475 तक पहुंच चुकी है।

क्या ₹1.10 लाख तक पहुंचेगा सोना?

ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन का अनुमान है कि मौजूदा रुझान बरकरार रहे, तो सोना इस साल के अंत तक ₹1,10,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। उनके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जिससे भारतीय बाजार में भी ऐतिहासिक उछाल देखने को मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!