आगरा में चार दुकानों के गिरने से 2 व्यक्तियों की मौत, 7 अन्य घायल

Edited By Updated: 06 Apr, 2025 12:06 AM

2 people died and 7 others were injured after four shops collapsed in agra

आगरा विकास सेक्टर-सात में शनिवार को चार दुकानों की छत भरभरा कर गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : आगरा विकास सेक्टर-सात में शनिवार को चार दुकानों की छत भरभरा कर गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शनिवार को करीब चार बजे दुकानों में मरम्मत का काम किया जा रहा था तभी ये हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग मजदूरों के साथ मरम्मत का काम करा रहे थे और हादसे में किशन उपाध्याय (65) और विष्णु उपाध्याय (60) की मौत हो गयी है तथा अर्जुन, सोनू, दीपक, ब्रजेश, अजय और पुष्कर समेत सात लोग घायल हुए हैं।

अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया,"हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। दो जेसीबी मशीन लगा कर बचाव अभियान शुरू कर मलबे से नौ लोगों को निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित किया है।” उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, ये दुकानें मृतक विष्णु उपाध्याय, किशन उपाध्याय और इनके दो भाइयों की दुकानें हैं तथा चारों दुकानों में पहले खाने पीने के सामान की बिक्री होती थी और कुछ दिन पहले दुकानें खाली हुईं थी जिनकी मरम्मत की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि अचानक से छत भरभरा गिरी और सब लोग दब गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!