US के ग्लेशियर नेशनल पार्क में 26 वर्षीय भारतीय युवक झील में डूबा, अभी तक बरामद नहीं हुआ शव

Edited By Updated: 12 Jul, 2024 02:38 PM

26 year old indian youth drowns in lake in glacier national park of us

अमेरिका के मोंटाना प्रांत के प्रसिद्ध ‘ग्लेशियर नेशनल पार्क' में दोस्तों के साथ छुट्टी मानने गया 26 वर्षीय एक भारतीय नागरिक झील में डूब गया। पार्क के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘नेशनल पार्क सर्विस' ने एक ब...

वाशिंगटन: अमेरिका के मोंटाना प्रांत के प्रसिद्ध ‘ग्लेशियर नेशनल पार्क' में दोस्तों के साथ छुट्टी मानने गया 26 वर्षीय एक भारतीय नागरिक झील में डूब गया। पार्क के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘नेशनल पार्क सर्विस' ने एक बयान में बताया कि भारतीय नागरिक की पहचान सिद्धांत विट्ठल पाटिल के रूप में हुई जो कि कैलिफोर्निया में काम करता था। 

पाटिल 6 जून को एक झील के किनारे बने रास्ते से पहाड़ की चढ़ाई कर रहा था तभी वह गिर गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह चट्टान के गीले हिस्से पर पैर रखने के कारण फिसलने से या फिर संतुलन खोने की वजह से गिरा। उसके दोस्तों ने बताया कि पाटिल झील के पानी के तेज बहाव के साथ बह गया और फिर उसका कोई पता नहीं चला। बयान के अनुसार, माना जा रहा है पाटिल की मौत हो गई, हालांकि शव अभी तक बरामद नहीं किया गया है। 

हेलीकॉप्टर की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। झील की गहराई अधिक होने के कारण शव तलाशना बहुत मुश्किल है। वनकर्मियों ने शव की लोकेशन तलाशने के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!