मोमोज खाने से 35 लोग बीमार... कई बच्चे अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन

Edited By Updated: 24 Aug, 2025 10:08 PM

35 people fell ill after eating momos at a fair in banda children in critical c

जिले के मसूरी ग्राम पंचायत के खिरवा गांव में लगे मेले में ठेले पर बिके मोमोज खाने से करीब 35 लोग बीमार हो गए। बीमारों में अधिकांश स्कूली बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए राहत...

नेशनल डेस्क: जिले के मसूरी ग्राम पंचायत के खिरवा गांव में लगे मेले में ठेले पर बिके मोमोज खाने से करीब 35 लोग बीमार हो गए। बीमारों में अधिकांश स्कूली बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया।

मेले में खाए मोमोज से बिगड़ी तबीयत

शुक्रवार को गांव में मेला लगा था, जहां ग्रामीणों ने एक ठेले से मोमोज खरीदे और खाए। कुछ ही देर में बच्चों और बड़ों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर परिजन मरीजों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। कई लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

डायरिया के लक्षण, बच्चों की हालत गंभीर

डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर मरीज डायरिया से पीड़ित हैं। कई बच्चों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. विजेंद्र सिंह ने तुरंत मेडिकल टीम गांव भेजी। टीम ने गांव में बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं का वितरण और साफ-सफाई का छिड़काव कराया।

गांव में फैली दहशत, सतर्कता की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, खुले में शौच न करने और गंदगी से दूर रहने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि अब तक करीब 35 लोग बीमार पाए गए हैं, जिनमें अधिकतर बच्चे हैं। सभी का इलाज जारी है और मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क किनारे असुरक्षित और गंदे खाने से परहेज करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

निगरानी जारी

घटना के बाद से गांव में डर का माहौल है। परिजन बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार मॉनिटरिंग और चिकित्सा सहायता में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!