जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 मामले सामने आए

Edited By Updated: 24 Jun, 2022 09:30 PM

54 cases of corona virus infection were reported in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,54,677 हो गई।

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,54,677 हो गई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जम्मू में 35 और कश्मीर में 19 मामले सामने आए।

अधिकारियों ने कहा कि बीते 24 घंटे में मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतकों की संख्या अब भी 4,755 है।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 250 है। शुक्रवार तक कुल 4,49,672 लोग संक्रमण से उबर चुके थे।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 51 मामले सामने आ चुके हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!